फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   light problem

पुरुषोत्तम बिहार, ककरऊ कोठी और यूपीएसआईडीसी फीड़र से जुडे मोहल्लों को 37 घंटे बाद मिली बिजली

Wed, 02 Dec 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
light problem
मोहल्ला सत्य नगर टापा में 33000 की लाइन टूटने के दौरान गिरा छत का टीन सेट - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। 220 केवीए विद्युत लाइन (हाईटेंशन) का तार टूटने के बाद बाधित हुई तीन फीडरों से जुडे़ 25 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति 37 घंटे बाद सुचारु हो सकी। बिजली न मिलने से लोग परेशान रहे। सत्यनगर टापाकलां, सुदामानगर, कृष्णानगर, रहना और कोटला रोड के साथ कश्यपनगर क्षेत्र में बिजली का संकट रहा। बुधवार को भी सुबह लोगों को पानी नहीं मिल सका। घरों में लगे इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन

सोमवार को रात 12 बजे तेज धमाके के साथ 220 केवीए का तार टूटकर 33 केवीए की विद्युत लाइन पर गिर गया था। इस कारण पुरुषोत्तम विहार, ककरऊ कोठी और यूपीएसआईडीसी फीडर बंद हो गए थे। मंगलवार को पूरे दिन फाल्ट ठीक करने का कार्य चला, लेकिन ठीक नहीं हो सका। बुधवार को सुबह से ही विद्युत विभाग की टीमें हाईटेंशन तार को ठीक करने के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर एक बजे के बाद विद्युत सप्लाई को सुचारु कर दिया गया। दो दिन से बिजली न आने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया। लोग पानी के लिए परेशान दिखे। साथ ही लोगों की दिनचर्या भी पूरी तरह प्रभावित रही। कामकाज भी ठप रहा। एसई एके अग्रवाल ने बताया कि विद्युत सप्लाई दोपहर एक बजे के बाद सुचारु कर दी गई थी। लंबी लाइन होने के कारण ठीक करने में थोड़ा समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन फीडर भी रहा प्रभावित
फिरोजाबाद। एसएन फीडर भी बुधवार को दोपहर तीन घंटे तक बंद रहा। तिलक कॉलेज से लेकर आर्यनगर प्राइमरी स्कूल तक विद्युत लाइन पर लगा कंडक्टर बदलवाया गया। दोपहर करीब 12 बजे से 3 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रही। इससे गांधी पार्क, बर्फखाना, बाईपास फीड़र सहित प्रभावित रही। जेई अहमद हुसैन ने बताया कि बेहतर आपूर्ति के लिए विद्युत लाइन को ठीक कराया। इसलिए सप्लाई को बंद कर दिया गया।
मकान की छत हुई क्षतिग्रस्त
हाईटेंशन तारों को आबादी के बीच से हटाना चाहिए। जिस कमरे के ऊपर तार गिरा था। उसकी छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कमरे के अंदर पुत्र-पुत्रवधू सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित बच गए। -प्रमोद कुमार, सत्यनगर
मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पाए
सोमवार रात 12 बजे से सप्लाई बाधित रही। फाल्ट को सही करने के कारण पूरा दिन बीत गया, लेकिन फाल्ट सही नहीं हो सका। इससे मोबाइल फोन के साथ इनवर्टर भी डिसचार्ज हो गए।
-अरविंद कुमार, सत्यनगर
सौ रुपये में पानी का किया इंतजाम
मंगलवार और बुधवार को टैंकर से पानी भरा था। टैंकर का पानी पीने का मन नहीं करता। कल से अभी तक सौ रुपये का पानी खरीद लिया है। यदि समस्या का निस्तारण जल्द नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में और दिक्कत हो जाएगी। -रामादेवी, कश्यपनगर

बिजली के तार हटाए जाएं
इतनी तेज धमाका था कि लोग घरों से बाहर निकल आए। यदि यह तार दिन में टूटते तो गंभीर हादसा होता। इन तारों को शहर से बाहर करना चाहिए, जिससे भविष्य में हादसा न हो।
-केडी जाटव, टापा कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed