{"_id":"6a6c9e0f19c517d9400a2b48","slug":"lawyer-riding-bike-dies-on-spot-in-road-accident-in-tundla-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, अधिवक्ता की माैके पर ही माैत; ढाई साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, अधिवक्ता की माैके पर ही माैत; ढाई साल पहले हुई थी शादी
Fri, 31 Jul 2026 06:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:38 PM IST
सार
बाइक सवार अधिवक्ता घर लाैट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अधिवक्ता की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टूंडला के आगरा हाईवे स्थित एक होटल के निकट शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा।
आगरा के थाना एत्मादपुर के स्टेशन रोड निवासी अजय कुमार उर्फ अभिषेक पिप्पल (42) टूंडला मोहम्मदाबाद स्थिति जैन संस कोल्ड स्टोरेज से अपने एक परिचित के साथ आलू लेने आए थे। वह दोपहर सवा दो बजे करीब बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आगरा हाईवे स्थित हैप्पी होटल के निकट पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।

Trending Videos
सूचना पर पहुंची टूंडला पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी भेजा। अधिवक्ता के पिता प्रेमसिंह पिप्पल ने बताया कि उनका बेटा उन्हीं के साथ वकालत करता था। ढाई साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसने पत्नी व एक साल की बेटी को बिलखते छोड़ा है। अजय चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि बाइक सवार युवक की डिवाइडर से टकराने पर मौत हो गई है।
हेलमेट पहने होता तो बच सकती थी जान
थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि अधिवक्ता बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था। हादसे में अधिवक्ता के हैड इंजरी हुई है। अगर वह हेलमेट पहने होता तो संभवत: जान बच सकती थी।