फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lalu knock the illegal construction

लालऊ में तोड़े अवैध निर्माण

Sat, 21 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 21 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lalu knock the illegal construction
बिना नक्शा के रातोंरात बसाई जा रहीं अवैध कालोनियों पर शनिवार को विकास प्राधिकरण की जेसीबी चली। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में लालऊ में तीन अवैध कालोनियों को ध्वस्त करा दिया। अचानक हुई कार्रवाई से बिल्डरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

फीरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की सीमा में बिल्डरों द्वारा बड़ी-बड़ी आवासीय कालोनियां बसाई जा रही हैं। नियमानुसार कोई निर्माण करने से पूर्व विकास प्राधिकरण से नक्शा पास करना अनिवार्य होता है, परंतु अधिकांश बिल्डर बिना नक्शा पास कराए दिन-रात अवैध कालोनियां बसाने में जुटे हैं। ऐसी अवैध कालोनियों पर जिला प्रशासन की नजर है। डीएम विजय किरन आनंद ने विकास प्राधिकरण सीमा में बन रहीं अवैध कालोनियों के खिलाफ नोटिस जारी करने व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम के निर्देश पर विकास प्राधिकरण द्वारा ऐसे कालोनाइजरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। दीपावली का त्योहार निकलते ही विकास प्राधिकरण ने अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण ने शनिवार को लालऊ में तीन अवैध कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, जिससे कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया। कालोनी में बनी बाउंड्रीवाल, सड़क व पोल ध्वस्त कर दिए गए। इस संबंध में विप्रा के सहायक अभियंता एसएन प्रसाद ने बताया कि लालऊ में पांच हजार स्कवायर मीटर में रघुनदंन धाम कालोनी बिना नक्शा पास कराए बसाई जा रही थी। इसके अलावा अचल मित्तल व रोहन सिंघल द्वारा भी पांच-पांच हजार स्कवायर मीटर में अवैध कालोनियों का निर्माण किया जा रहा था, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। मौके पर विप्रा के अवर अभियंता सरोज कुमार, राजकपूर, शौकत अली, केसी पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed