फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lakhs stolen by breaking the lock of NRI's house

एनआरआई के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the lock of NRI's house
शिकोहाबाद में चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। स्टेशन रोड स्थित एनआरआई के बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात का पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। एनआरआई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसपी ग्रामीण ने बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन

मेला वाला बाग के सामने स्थित स्टेशन रोड निवासी अभिषेक गुप्ता केन्या में सिंगापुर की कंपनी में कार्य करते हैं। उनके पिता राजकुमार गुप्ता प्लाई बोर्ड और सीमेंट की चादरों के थोक कारोबारी हैं। अभिषेक इस समय घर आए हुए हैं। 10 दिसंबर को वह पत्नी, पिता और माता के साथ आगरा में ममेरे भाई की शादी में शामिल होने गए थे। घर पर कोई नहीं था। 11 दिसंबर की रात बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन

इसके बाद ऊपरी मंजिल पर बने चार कमरों के ताले तोड़े। राजकुमार गुप्ता ने बताया बदमाश लगभग एक लाख रुपये और उनकी पुत्र वधू के करीब चार लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। सुबह राजकुमार के बड़े भाई अशोक कुमार ने घर का दरवाजा खुला देखे तो अंदर गए। उन्हें सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने फोन कर राजकुमार और अभिषेक को चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक परिवार सहित वापस आ गए। उनकी सूचना पर एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश कुमार, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed