फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Laborer died during treatment in Firozabad family created ruckus by keeping dead body

Firozabad: बुखार आने पर क्लीनिक से लिया दवा, हो गई मौत; परिजन ने गलत इंजेक्शन लगाने की बात कहकर सड़क की जाम

Tue, 07 Nov 2023 01:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Nov 2023 01:07 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बुखार आने पर युवक ने क्लीनिक से दवा लिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन ने गलत इंजेक्शन लगाने की बात कहकर सड़क जाम कर दी। 

विज्ञापन
Laborer died during treatment in Firozabad family created ruckus by keeping dead body
चिकित्सक की क्लीनिक के बाहर शव रखकर हंगामा करती भीड़ को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाा। उन्होंने चंद्रवार गेट स्थित पुलिया के पास स्थित क्लीनिक के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


मामला लाइनपार थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला में बघेल गली का है। यहां के निवासी निहाल सिंह राठौर (48) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। रविवार को बुखार आने पर उन्होंने चंद्रवार गेट स्थित एक निजी चिकित्सक से दवा ली थी। सोमवार को पेट दर्द होने पर निहाल सिंह अपनी बेटी ललिता के साथ शाम करीब सात बजे पुनः निजी चिकित्सक पर गए। जहां चिकित्सक ने युवक का उपचार किया। उसे इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमी युगल ने होटल में लिया कमरा, फिर आने लगीं चीखने की आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ खून से लथपथ मिले दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


ललिता का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद उसके पिता की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी सांसें थम गईं। परिजन जान बचाने के लिए तत्काल एंबुलेंस से उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर निजी चिकित्सक मौके से फरार हो गया। गुस्साएं परिजन ने चिकित्सक की दुकान के बाहर शव रख कर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: पांच साल की मासूम को कुत्तों ने नोचा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जाम की सूचना पर कई थानों का फोर्स भी मौके पर जा पहुंचा। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि शाम करीब आठ बजे जाम लगने की सूचना मिली थी। चिकित्सक दुकान बंद कर फरार है। तहरीर मिलने पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed