फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   korona

कोरोना से लडी जा रही जंग के सारथी बने ये लोग

Fri, 27 Mar 2020 09:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
korona
सेहत के प्रहरी - कोरोना से जंग में बने सारथी आसफाबाद स्थित हास्पिटल में लोगों के मास्क बनाती डा. ल? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना से लड़ी जा रही जंग में लोग अपने-अपने तरीके से मदद को आगे आ रहे हैं। कोई जरूरतमंदों के लिए भोजन का इंतजाम कर रहा है तो कोई मास्क बांट रहा है। सोशल मीडिया से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई लोग ऐसे हैं जिनके पास बड़ा आवास, मैरिज होम या फार्म हाउस है इन लोगों ने आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए अपनी जगह देने की पेशकश जिला प्रशासन के समक्ष की है। सुहाग नगरी में जगह-जगह लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। आईएमए ने हेल्पलाइन पैनल बनाया है। एक महिला चिकित्सक स्वयं घर पर मास्क बना रही हैं।
विज्ञापन

आईएमए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 11 से 5 बजे तक मिलेगी सुविधा
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण सरकारी अस्पतालों एवं निजी चिकित्सालयों में ओपीडी सुविधाएं बंद दी गई हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए ने अब हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। निजी चिकित्सक फोन पर ही मरीजों को सुझाव देंगे। ज्यादा गंभीर मामला होगा तो समझाया जाएगा कि चिकित्सक किस स्थान पर आपातकालीन सेवा देंगे। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकेगा। अगर किसी बच्चे की समस्या है तो बाल रोग विशेषज्ञ के फोन पर कॉल को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। या अन्य समस्या है तो आवश्यकतानुसार चिकित्सकों के नंबर पर फोन पर कॉल ट्रांसफर कर परामर्श दिलाया जाएगा। अगर समस्या ज्यादा है, बिना चिकित्सक के काम नहीं चलेगा तो यह सुविधा भी आईएमए उपलब्ध कराएगा। मरीज को स्थान और समय भी फोन पर बता दिया जाएगा। जिससे मरीज का सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैनल शामिल हैं ये चिकित्सक
आईएमए के अध्यक्ष डा. मनोज जिंदल और पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र गर्ग ने बताया कि आईएमए ने 10 चिकित्सकों का पैनल तैयार किया है। जो मरीजों को परामर्श देंगे। इस पैनल में वरिष्ठ फिजिशियन डा. एसपीएस चौहान, आईएमए अध्यक्ष एवं सर्जन डा. मनोज जिंदल, डा. दीपक गुप्ता, डा. मनोज गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डा. अविनाश पालीवाल, डा. विवेक अग्रवाल, स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डा. पूनम अग्रवाल, डा. मिली अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अनीश अग्रवाल, डा. अनुराग गुप्ता को शामिल किया गया है।
ये है हेल्पलाइन नंबर
स्वास्थ्य संबंधित गंभीर समस्याओं के लिए 8755264912 पर सुबह 11 से दोपहर पांच बजे तक फोन कर सकते है।
डॉ. लक्ष्मी लहरी ने स्टाफ के साथ बनाए 1500 मास्क
आसफाबाद स्थित लहरी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. लक्ष्मी लहरी ने पिछले तीन दिनों में स्टाफ की मदद से स्वयं 1500 मास्क तैयार किए हैं। वह इन मास्क को आमजनों के बीच वितरित करेंगी। हॉस्पिटल पर ही उन्होंने मशीन लगा कर मास्क तैयार किए हैं।
साधुओं और बाहर से आए लोगों को कराया भोजन
लॉकडाउन हेल्प टीम के सदस्य हिमांशु शर्मा सुबह कैलादेवी मंदिर और रामलीला परिसर पहुंचे। यहां मौजूद साधुओं को अन्य भूखे लोगों को भोजन कराया। यहां बाहर से आए लोग भी मौजूद थे। इन लोगों सभी लोगों के हाथों को पहले उन्होंने सैनिटाइज किया फिर भोजन के पैकेट दिए।

जाफराबाद में लोगों को जागरूक रहे युवा
शिकोहाबाद एवं सिरसागंज क्षेत्र के जाफराबाद आदि गांव में युवाओं ने लोगों को वायरस से बचाव के उपाय समझाए। युवाओं की टीम ने लोगों को बताया कि सरकार के आदेशों का पालन करें, रास्ते में चलते समय मास्क एवं ग्लब्स का प्रयोग करें। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान धीरज कुमार, आशीष कुमार, राहुल कुमार व सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed