फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kidnapped student from the school gate

छात्रा को स्कूटी सवार दो लोगों ने अगवा कर लिया

Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे टूंडला
अमर उजाला ब्यूूराे टूंडला Updated Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped student from the school gate
अस्‍पपताल में उपचाररत छात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे

विज्ञापन
आगरा रोड स्थित प्रतिष्ठित स्कूल से बुधवार को कक्षा छह की छात्रा को स्कूटी सवार दो लोगों ने अगवा कर लिया। इनमें एक युवक पीड़िता के घर आता जाता है। दोपहर करीब डेढ़ बजे की इस घटना से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। घटना के करीब ढाई घंटे बाद छात्रा फीरोजाबाद के पास हाईवे स्थित एक ढाबे के पास बेहोशी की हालत में मिली है। छात्रा को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
फीरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र निवासी 12 साल की छात्रा और उसका पुत्र 10 साल का भाई टूंडला के आगरा रोड  स्थित प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा छह व चार के छात्र हैं। बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर छात्रा गेट पर वैन का इंतजार कर रही थी। भाई स्कूल के अंदर था। इसी दौरान काली स्कूटी पर सवार दो युवक आए। छात्रा को यह कहते हुए साथ ले गए कि उसके पापा बुला रहे हैं। उधर स्कूल से सभी बच्चों के  निकल जाने के बाद भी छात्रा नहीं आई तो वैन चालक  ने उसकी तलाश की। स्कूल प्रशासन और परिवारीजन को जानकारी दी। छात्रा के लापता होने पर सभी घबरा गये। वह पुलिस को जानकारी देते हुए टूंडला पहुंच गये। स्कूल प्रशासन भी छात्रा की तलाश में जुट गया। पुलिस भी खोजबीन में लग गई। गई। सायं करीब पांच बजे स्कूल की टीचर स्कैला अपनी स्कूटी से ओईएफ हजरतपुर स्थित घर जा रहीं थीं। स्कैला की नजर फीरोजाबाद रोड स्थित चौधरी ढाबा के पास पड़ी छात्रा पर गयी तो वह रुक गयीं और फोन कर स्कूल को जानकारी दी। परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। छात्रा को बेहोशी की हालत में ट्रामा सेंटर फीरोजाबाद में भर्ती कराया गया। होश आने पर छात्रा ने बताया कि स्कूटी सवार दो युवक उसके साथ ले गए। इनमें से एक उनके घर आता है। रास्ते में उसे जबरन नशीली गोलियां खिला दीं। उसे एक इंजेक्शन भी लगाया। हाथ बांधकर खेत में ले गए। उसके बाद उसे होश आया तो वह सड़क तक आ गयी लेकिन फिर बेहोश हो गई। स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्रा के लापता होने की सूचना पर सीसीटीवी फुटेज देखे गये थे। उसमें छात्रा गेट से बाहर चली गयी थी। वैन चालक की सूचना के तत्काल बाद परिवारीजनों को सूचना देते हुए छात्रा की तलाश की गयी थी। छात्रा सड़क किनारे मिल गयी है।
विज्ञापन


वर्जन--
 छात्रा के अगवा होने जैसी कोई सूचना उनके पास नहीं है। इस मामले में न तो कोई फोन आया है और नही तहरीर। स्कूल से जरूर एक छात्रा के लापता होने की सूचना आयी थी। सूचना के कुछ समय बाद उसके मिलने की सूचना दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह
थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed