{"_id":"5e613cda8ebc3eeb3f68108e","slug":"kidnap-firozabad-news-agr432665344","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसफाबाद क्षेत्र से युवक को स्कार्पियों में डालकर ले गए कुछ युवक,परिजनों ने अपहरण की दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसफाबाद क्षेत्र से युवक को स्कार्पियों में डालकर ले गए कुछ युवक,परिजनों ने अपहरण की दी सूचना
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद के पास से एक युवक को स्कॉर्पियो सवार जबरन गाड़ी में डाल ले गए। परिजन रसूलपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो बताया कि जीआरपी टूंडला किसी मोबाइल चोरी होने के मामले में उसे उठाकर ले गई है।
बृहस्पतिवार शाम चार बजे शांतिनगर आसफाबाद निवासी ब्रजेशकुमार उर्फ लटकन को स्कॉर्पियों सवारों ने पकड़ लिया था और उससे पूछताछ की। तभी युवक को स्कॉर्पियो सवारों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया। युवक ने गाड़ी में इसका विरोध किया। कुछ लोग वहां पहुंच भी गए थे, लेकिन गाड़ी काफी तेजी गति से टूंडला की ओर रवाना गई। सूचना पर युवक के परिजन थाना रसूलपुर पर पहुंच गए।
उनका कहना था कि स्कॉर्पियों सवार उसके बेटे का अपहरण कर ले गए हैं। थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल की। एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि स्कॉर्पियो में टूंडला जीआरपी की टीम थी। बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में जीआरपी टूंडला की टीम उसे ले गई है। टूंडला जीआरपी प्रभारी शिव कुमार पूनियां का कहना है कि किसी को फिरोजाबाद से लाए हैं, यह मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं क्राइम मीटिंग आगरा में था, यदि कोई ऐसा मामला है तो जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ईखू में मारपीट, पथराव, महिला घायल
फरिहा। फरिहा के गांव ईखू में पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच गई। घायल महिला नेहा बेगम पत्नी बशीर खान को जिला अस्पताल भेजा है। नसीम बेगम की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी है।
पट्टे का भूखंड कब्जाने की शिकायत
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ के ग्राम निकाऊ निवासी अरविंद कुमार व हुंडीलाल पुत्रगण रामजीत ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि अनुसूचित जाति के होने के कारण गांव में पट्टे का भूखंड मिला था। इस पर द्वारिकापुर निकाऊ के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। पीड़ितों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की है। पीड़ित ने मामलें की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।