फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   khatooshyam padyatra

खाटू श्याम पदयात्रा का आरती उतार कर किया स्वागत

Wed, 11 Dec 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
khatooshyam padyatra
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद खाटू श्याम महाराज की पदयात्रा के दौरान दर्शन करते हुए भक्त। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। कानपुर से खाटूू श्याम जा रही खाटू श्याम पदयात्रा ने बुधवार दोपहर तीन बजे नगर में प्रवेश किया। नगर आगमन पर पदयात्रा में शामिल भक्तों को स्थानीय भक्तों ने पुष्प माला पहना कर और खाटू श्याम जी की आरती उतार कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान खाटू श्याम की लोगों ने पूजा अर्चना की। खाटू श्याम महाराज के जयकारे लगाए। कानपुर से चलकर खाटू श्याम मंदिर राजस्थान जा रही श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा देर सायं नगर में पहुंची। पदयात्रा का सबसे पहले नौशहरा में स्वागत किया गया। बड़ा बाजार में काली देवी मंदिर पर व्यापारियों ने पदयात्रा में सामिल लोगों को फलाहार व खाद्य सामग्री देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने श्री खाटू श्याम की प्रतिमा की पूजा अर्चना की और मनौती मांगी। बैंडबाजे की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया। पदयात्रा मानससेवा समिति मेला बाग पहुंची। रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्वागत करने वालों में सभासद मोहित अग्रवाल, लवलेश मित्तल, गिर्राज मित्तल, राजेश अग्रवाल, महादेव अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मंयंक अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, मनू अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, जुगल गुप्ता, गुडडू चंदेल और संजय अग्रवाल लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed