फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   kanoongo fault

कानूनगो ने मृत ग्रामीण से बात कर कर दिया शिकायत का निस्तारण

Fri, 06 Dec 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
kanoongo fault
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव पैतपुरा निवासी युवक द्वारा की गई शिकायत पर जांच करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) ने शिकायत का निस्तारण करते हुए गलत आख्या लगा दी। आख्या में शिकायतकर्ता के बजाय उसके पिता से बात करना दर्शा दिया। जबकि शिकायतकर्ता ने बताया उसके पिता की मृत्यु छह वर्ष पूर्व हो चुकी है। कानूनगो ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर निस्तारित किया गया है।
विज्ञापन

थाना खैगरढ़ के गावं पैतपुरा निवासी सरनाम सिंह के पुत्र बृजमोहन ने घर के सामने घूरा डलने की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लेखपाल एवं कानूनगो ने निस्तारण की रिपोर्ट लगाते हुए कहा है कि उक्त गाटा संख्या में खाद के गड्ढे हैं। जिसमें पूरे गांव के घूरे एवं कूड़ा डाला जाता है। जिसे रोकना संभव नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता बृजमोहन के बजाय सरनाम सिंह से बात होने की बात कही है। जबकि सरनाम सिंह की मृत्यु छह वर्ष पूर्व हो चुकी है।
विज्ञापन

पीड़ित बृजमोहन ने बताया कि उसके घर के सामने घूरा डाला जाता है जिसके कारण उसको परेशानी का सामना करना पड़ता है। वो तहसील, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन तक शिकायत कर चुका है। शिकायत का गलत तरीके से निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है
क्षेत्रीय लेखपाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिस गाटा संख्या में घूरा डलने की शिकायत की जा रही थी वहां गाटा खाद के गड्ढों में दर्ज हैं। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। खाद के गड्डों में घूरा डाला जाता है। उधर, लेखपाल की रिपोर्ट पर किया निस्तारण राजस्व निरीक्षक रामब्रेश ने बताया कि लेखपाल की आख्या के आधार पर शिकायत का निस्तारण किया गया है। शिकायतकर्ता के पिता की मृत्यु के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed