फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kalam to be sorrow, there was every eye moist

कलाम के जाने का गम, हर आंख दिखी नम

Tue, 28 Jul 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
Kalam to be sorrow, there was every eye moist
देश के ग्यारहवें राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर मुख्यालय पर डीएम कार्यालय के बाहर लगा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से की गई अवकाश की अपील का असर सरकारी दफ्तरों में नहीं दिखा। कर्मचारी ही नहीं बल्कि अधिकारी भी अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति में रहे। क्योंकि किसी के पास शासन से आदेश नहीं मिला था। सरकारी दफ्तरों में कामकाज चला। वहीं प्राइमरी स्कूल खुले रहे। जनपद न्यायालय में बार एवं बेंच के पदाधिकारियों ने काम बंद करके श्रद्धांजलि दी। वहीं प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की। एडीएम कर्मेंद्र सिंह के अलावा स्टाफ मौजूद था। इसके साथ ही कलक्ट्रेट के सभी कार्यालयों में कामकाज चलता रहा। विकास भवन में सीडीओ सुजीत कुमार एवं कार्यालयों का स्टाफ काम में व्यस्त दिखा। एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा की अध्यक्षता हुई शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव एडवोकेट एवं जिला जज उमेशचंद्र सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बार एवं बेंच के पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं अधिवक्ता उत्थान एवं कल्याण समिति के वसीमउद्दीन अंसारी एडवोकेट, अरविंद बघेल, यतीश यादव, अजय यादव एडवोकेट ने उनके निधन को ही देश के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।
विज्ञापन



श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंचे पूर्व सांसद
फीरोजाबाद। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने दिल्ली जाकर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद ने बताया कि कई कार्यक्रमों में मुलाकात के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने देश की प्रगति पर चर्चाएं की। देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है, इसकी भरपाई नहीं हो सकती। पूर्व राष्ट्रपति के निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रोफेसर बघेल ने अन्य लोगों के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. अब्दुल कलाम की तरह राष्ट्र सेवा करने की ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। पूर्व राष्ट्रपति एवं वैज्ञानिक डॉ अब्दुल कलाम के निधन पर स्कूलों एवं सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने उन्हें प्रेरणादायी बताया। डॉ अब्दुल कलाम की तरह राष्ट्र सेवा करने की शपथ दिलाई।
महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ निर्मला यादव ने उनके योगदन को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। हेमकान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में शोकसभा में छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखा। प्रधानाचार्य रूप किशोर ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर प्रकाश डाला। स्वामी रामतीर्थ इंटर कॉलजे में छात्र छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षक शेलेंद्र चतुर्वेदी ने मिसाइल मैन के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। गोपाल सिंह, गणेश गुलरेले, गोपालद सिंह, मनोज सिकरवार, सुरेंद्र यादव, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं,  उच्च प्राथमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी में शिक्षिका कल्पना राजौरिया ने भी बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति की तरह मेहनत करने पर जोर दिया। प्राथमिक विद्यालय कोटला बालक की प्रधानाध्यापिका शीबा हासिम ने भी मिसाइल मैन के बचपन की कहानी सुनाई। अरेना मल्टीमीडिया में हुई शोकसभा में युवाओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डायरेक्टर आकाश गुप्ता, कुलदीप, मयरी, शीबा, जमाल, तान्या, सलमान, विमल गुप्ता, अखिल रहे। सिटी सोसायटी की ओर से सचिव असलम भोला, आशीष बंसल, रवि शर्मा, रोहन सिंघल, अनिल डब्बू, झब्बूलाल तिवारी, मंजय यादव ने आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। मौलाना आजाद निस्वां इंटर कॉलेज में प्रबंधक फसाहत मीर खां की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। उ.प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के डॉ रामकैलाश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मंडल प्रभारी उमेश यादव, डॉ अनिल यादव, प्रदीप धाकरे, रवि गर्ग मौजूद रहे। अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा ने सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभ में विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, सर्वेशचंद्र, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, विजयप्रकाश, पवन कुमार, रक्षा, सीमा रहे। भारत स्वाभिमान न्यास, महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि योग समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन प्रभारी शिवरतन की अध्यक्षता में हुआ। मर्दान सिंह, विनोद कुमार, अशोक शर्मा, सीमा ने श्रद्धांजलि दी।

राजनीतिक दलों ने पूर्व राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजलि
फीरोजाबाद। राजनीतिक दलों ने भी मिसाइल मैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाम जीलानी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। शफातखान राजू, सतीशचंद्र अग्रवाल, हाजी नसीर, शकील, हासिम कुरैशी, प्रकाश निधि गर्ग रहे। वहीं, कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के पूर्व सभासद मुकेश वाल्मीकि, मनोज कुमार, रामनाथ आजाद, अशोक, ताराचंद्र, जालिम सिंह ने शोक सभा की। आल इंडिया अल्पसंख्यक एडवोकेट एसोसिएशन ने नूर मोहम्मद की अध्यक्ष में शोकसभा संपन्न रही। फिरोज आदिल, वशीमउद्दीन, सिराजउद्दीन, सगीर खां रहे। भाजपा कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल, विधायक मनीष असीजा, अनिल भरद्वाज, डॉ अखिलेश शर्मा, सौरभ गर्ग, प्रदीप यादव, हर्ष पंडित, गौरव वर्मा, हरिओम वर्मा, सुनील मिश्रा, धीरज पाराशर मौजूद रहे।


प्राइवेट स्कूलों छुट्टियां, सरकारी स्कूल खुले रहे
फीरोजाबाद। अब्दुल कलाम के निधन पर सात दिन का शोक मनाए जाने की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी बावजूद इसके सरकारी स्कूल खुले रहे।
मंगलवार को निजी स्कूलों में शोकसभा का आयोजन कर अवकाश घोषित कर दिया गया लेकिन सरकारी स्कूलों में  पूरे दिन पढ़ाई का माहौल दिखा। यहां तक कि शिक्षाधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। जो शिक्षक छुट्टी मानकर घर बैठे रह गए, निरीक्षण की बात सुनकर वो भी दौड़े दौड़े नजर आए। हालांकि विभाग ने स्पष्ट नहीं कर सका कि अवकाश है या फिर नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed