फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   justice for son policeman criminal

बेटे को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है पीड़िता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
justice for son policeman criminal
फिरोजाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर गुढा निवासी कमला देवी पत्नी ब्रह्मदेव द्वारा सीओ सदर को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके पुत्र भोदल की घर में घुसकर मारपीट कर दी थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। पीड़िता का कहना है कि वह घायल पुत्र को लेकर थाना नसीरपुर पहुंची। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण भी कराया। आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र भी ले लिया। लेकिन आज तक नसीरपुर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कई बार नसीरपुर पुलिस से कर चुकी है। पीड़िता ने सीओ सदर से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed