फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Joint Director inspected the panels in the Industries Department

संयुक्त निदेशक ने उद्योग विभाग में किया पटलों का निरीक्षण

Fri, 08 Oct 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Joint Director inspected the panels in the Industries Department
फिरोजाबाद। संयुक्त निदेशक उद्योग आगरा मंडल ने बृहस्पतिवार को जिला उद्योग में दस्तक दी। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने पटल सहायकों से बातचीत की तथा पटलों की वीडियाग्राफी कराई। सूत्रों के मुताबिक जेडी आगरा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के संबंध में जानकारी के लिए आईं थीं।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन आगरा मंडल अमिता वर्मा बृहस्पतिवार को अचानक फिरोजाबाद आईं। उन्होंने विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों से बातचीत की। तथा उनके पटलों के बारे में जानकारी ली। सभी पटलों व सहायक प्रबंधकों के कक्षों की वीडियोग्राफी कराई। कई पटल सहायकों से कंप्यूटर सेट चालू करा डाटा एकत्रित किया। संयुक्त निदेशक का मुख्य फोकस पीएमजीईपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार कार्यक्रम एवं ओडीओपी योजना की प्रगति पर रहा।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय औद्योगिक आस्थानों नगला भाऊ, शिकोहाबाद एवं मिनी आस्थानों उसायनी एवं टूंडला पर व्याप्त समस्याओं के निराकरण को जरूरी कार्य योजना तैयार कराने के निर्देश दिये। विभागीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक जेडी अमिता वर्मा आगरा निवासी एक व्यक्ति की ओर से टीटीजेड एरिया में इकाई संचालन से जुड़ी किसी शिकायत की जांच के लिए आईं थीं। जेडी के आगमन के दौरान उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय, सहायक प्रबंधक संदीप कुमार एवं वीके मौर्या एवं राजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से मिलने व कार्यालय भ्रमण की मंशा से फिरोजाबाद आना हुआ। कुछ तथ्यों पर विभागीय अधिकारियों को प्रगति लाने व सुधार की हिदायत दी है।
अमिता वर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग, आगरा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed