फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jila panchayat member chased beaten to JE In Firozabad who went to cut tubewell connection

UP: जेई को जिला पंचायत सदस्य ने दौड़ाकर पीटा... कपड़े फाड़े; ट्यूबवेल का पांच लाख से अधिक बिल है बकाया

Tue, 25 Jun 2024 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 09:07 PM IST
सार

सुहागनगरी में जिला पंचायत सदस्य ने बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे जेई को दौड़ाकर पीटा। कपड़े भी फाड़ दिए। ट्यूबवेल का पांच लाख से अधिक बिल बकाया है। 

विज्ञापन
jila panchayat member chased beaten to JE In Firozabad who went to cut tubewell connection
थाना सिरसागंज में पहुंची अवर अभियंता के साथ विद्युत विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को जेई विद्युतकर्मियों के साथ बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटने गई काटने निकले थे। ट्यूबवेल का कनेक्शन काटते समय जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य लोगों ने जेई को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। जेई का आरोप है कि उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। 

विज्ञापन


जेई ने फोन से 112 डायल पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस विद्युत विभाग की टीम को गांव से बाहर निकाल कर लाई। जेई ने जिला पंचायत सदस्य और उनके पिता सहित छह नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के शेखुपुर गांव का है। विद्युत विभाग के जेई राहुल कुमार दोपहर में दलजीत सिंह टीजी- 2 एवं अन्य विभागीय संविदाकर्मी लाइनमैनों के साथ ग्राम शेखूपुर में बकाएदार निजी नलकूप के कनेक्शन काटने गए। अवर अभियंता राहुल ने बताया कि उपभोक्ता प्रमोद कुमार एवं राजपाल निवासीगण शेखूपुर का पांच लाख से ज्यादा का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटना शुरु किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र कुमार पीटर, उनके पिता प्रमोद कुमार, योगेन्द्र, अजय प्रताप, अमित प्रताप एवं लाल सिंह व दो तीन अज्ञात लोगों ने अवर अभियंता राहुल, दलजीत सिंह और उनकी टीम के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी और जेई के कपड़े फाड़ दिए। अवर अभियंता राहुल ने बताया कि 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस गांव में पहुंची। तब आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।


वहीं थाने पर पहुंच कर राहुल कुमार ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और अधिकारियों के साथ मारपीट करने की तहरीर दे दी। सिरसागंज थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed