{"_id":"66cf71f58979668fac03f3a4","slug":"jewelery-and-cash-stolen-from-gym-teachers-locked-house-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-132229-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: व्यायाम शिक्षक के बंद मकान से जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: व्यायाम शिक्षक के बंद मकान से जेवर-नकदी चोरी
Thu, 29 Aug 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में 20 दिन से बंद पड़े मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने छत के रास्ते मकान में प्रवेश किया। बुधवार को परिजन के घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। गणेशपुर निवासी बिजेंद्र यादव कस्बा के एक सरकारी विद्यालय में व्यायाम शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वह पिछले 20 दिन से आगरा में अपने पुत्र के पास रह रहे थे। मकान में ताला पड़ा था। एक दिन के लिए दूसरा बेटा आया था, वह अपनी पत्नी को दतिया घुमाने के लिए ले गया। इसके बाद मकान पूरी तरह से बंद था। बुधवार को जब सभी घर पहुंचे तो बाहर के गेट पर तो ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर पहुंचे तो पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। सामान चेक करने पर पता चला कि चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश हुए और करीब दो लाख की नकदी और सोने व चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए।
मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के साथ मौका मुआयना किया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे चेक किए। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि चोरी किस दिन हुई है इस बात की जानकारी की जा रही है। उसी दिन के कैमरे चेक कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के साथ मौका मुआयना किया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे चेक किए। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि चोरी किस दिन हुई है इस बात की जानकारी की जा रही है। उसी दिन के कैमरे चेक कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन