{"_id":"7fc4fe1a805e034398e6e2409f13147b","slug":"jcb-broke-up-five-colonies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कालोनियों पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कालोनियों पर चली जेसीबी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 26 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे अवैध निर्माणों पर गुरुवार को विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। फीरोजाबाद और शिकोहाबाद में पांच अवैध कालोनियों को जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। विकास प्राधिकरण की कार्रवाई से बिल्डरों में हड़कंप मच गया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट रविंद्र मादेड के निर्देश पर गुरुवार को मौढ़ा और शिकोहाबाद में बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। सबसे पहले मौढ़ा में करीब पांच हजार वर्गमीटर में हो रही अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चली। इसके बाद रसीदपुर कनेटा में तीन हजार वर्गमीटर में विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर कार्रवाई हुई। एक्सईएन डीसी तोमर ने बताया कि मौढ़ा में श्याम अग्रवाल और महावीर जैन तथा रसीदपुर कनेटा में रघुनाथ सिंह यादव द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
वहीं शिकोहाबाद में एसडीएम रविंद्र कुमार के निर्देशन में एटा रोड पर तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई। एटा रोड द्वारिकापुरी में चंद्रकांत राठौर द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर, बैकुंठ जी द्वारा छह हजार वर्गमीटर में अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही थी। वहीं वैष्णो धाम एटा रोड पर ही विनीत सेंगर द्वारा पांच हजार वर्गमीटर में विकसित हो रही कालोनी पर पुलिस फोर्स की मौजदूगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अफसरों के निर्देश पर कालोनियों पर हो रही बाउंड्री बाल, सड़क, विद्युत पोल व अन्य सभी निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई में एक्सईएन डीसी तोमर, जेई राजकुमार, राकेश तौमर, सरोज कुमार, शौकत अली, अतुल जैन एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो -