फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jasrana news,sengar river in mainpuri,jasrana,sengar river,sengar river firozabad,sengar river flood firozabad,sengar river flood jasrana,jasrana firozabad

मुसीबतः सेंगर नदी में जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा खेतों में भरा पानी, किसानों ने बो रखी है उड़द, मूंग और धान की पौध

Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
jasrana news,sengar river in mainpuri,jasrana,sengar river,sengar river firozabad,sengar river flood firozabad,sengar river flood jasrana,jasrana firozabad
जसराना (फिरोजाबाद)। सेंगर नदी का सोमवार को जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव की सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भरने से फसल जलमग्न हो गई। पानी में डूबी फसलों को देखकर नदी के आसपास के गांव निवासी किसानों के माथे पर बल पड़ गए।
विज्ञापन

किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलता रहे। इसके लिए नगर विधायक मनीष असीजा ने सेंगर नदी के साथ सिरसा नदी की भी सफाई कराई थी। जसराना के विलासपुर, नगला खजुरिया, नगला गेंहू, नगला पटिया, प्रानपुर, नगला पूछरी, अतुर्रा, नगला लालजीत आदि गांवों में होकर सेंगर नदी आगे तक जाती है। सेंगर नदी में मौजूद पानी से लोग अपने खेतों की सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन

झालगोपालपुर नहर से सिंचाई विभाग ने नदी में 50 क्यूसेक पानी छोड़ दिया। जिससे रात्रि में सेंगर नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से पानी खेतों में चला गया। खेतों में पानी बढ़ने से सैकड़ों बीघा खेती जलमग्न हो गई है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। किसानों ने अपनी फसल में मूंग, उर्द, गेहूं, मक्का के साथ धान की पौध रौप रखी है। लेकिन खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान होने की संभावना से ही किसान परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रानपुर निवासी अमलेश राजपूत ने कहा सेंगर नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा खेती जलमग्न हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान सब्जी उत्पादक किसानों को होगा। दलहन की फसल बर्बाद हो जाएगी।
-किसान वेदसिंह ने कहा नदी का पानी खेतों में भर गया है। जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। अगर नदी का पानी एक या दो दिन में खेतों से नहीं निकला तो नदी के आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
-प्रानपुर निवासी अरुण कुमार ने कहा नदी की सफाई होने के कारण जब भी नदी में जलस्तर बढ़ता है तो इसी तरह से पानी खेतों में भर जाता है। खेतों में पानी भरने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।

-नदी की सफाई कराने के साथ ही नदी में करीब 50 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। नदी की चौड़ाई करीब दस मीटर है। लेकिन कुछ स्थानों पर किसानों ने नदी की भूमि पर कब्जा कर लिया है। नदी की चौड़ाई कम होने से खेतों में पानी भर गया। -रविंद्र कुमार, अवर अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed