फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jasrana news,jasrana feeder,nagla rama jasrana,villegers protest,vidyut vibhhag jasrana,vidyut vibhag jasrana

दो दिन गांव को नहीं दी बिजली, भड़के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 19 Mar 2021 07:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
jasrana news,jasrana feeder,nagla rama jasrana,villegers protest,vidyut vibhhag jasrana,vidyut vibhag jasrana
जसराना- नगला रामा में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : FIROZABAD
जसराना। बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने क्षेत्र के गांव नगला रामा की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। दूसरे दिन भी आपूर्ति को सुचारु न करने पर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आपूर्ति को सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगला रामा के 102 कनेक्शन धारकों पर विद्युत विभाग का लाखों रुपये बकाया होने के बावजूद ग्रामीणों द्वारा ओटीएस योजना में रजिस्ट्रेशन न कराने पर बृहस्पतिवार को पूरे गांव की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया। शुक्रवार को भी बिजली न आने पर गांव की महिलाओं एवं पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन किया।। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा विभाग द्वारा ग्रामीणों को परेशान करने के लिए बिजली को बंद किया गया है। दो दिन से बिजली ने आने पर मोबाइल भी बंद हो गए। नगला रामा के देवेंद्र सिंह यादव, धर्मेंद्र, उजेंद्र सिंह, दीपू, पिंटू, ललित, गीता देवी, रामसिया, अर्चना, लवलेश, कामना देवी, महेश चंद, अजय कुमार आदि ने गांव की बिजली सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

बकाया होने पर आधा दर्जन गांवों की काट दी बिजली
जसराना। विद्युत विभाग द्वारा नगला धारु, कैलई, नगला हरजू, फरैंदा के साथ नगला किशन सिंह में ओटीएस शिविर लगाए गए। शिविर में किसी भी बकाएदार ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। वहीं, हंगामा करते हुए शिविर लगाने का विरोध भी किया। विद्युत विभाग के एक्सईएन शीतल प्रसाद ने बताया कि बकाया होने पर गांव में शिविर लगाए गए थे। शिविर के दौरान रजिस्ट्रेशन न कराने और टीम का विरोध करने पर आपूर्ति बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed