फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jam on the station road for not getting treatment for the heifer

बछिया को उपचार न मिलने पर स्टेशन रोड पर लगाया जाम

Sun, 18 Sep 2022 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:51 PM IST
सार

बछिया (गाय) को उपचार न मिलने पर गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया।पशु चिकित्सालय के बाहर स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया।गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बछिया को अस्पताल में रखने को दबाव बनाया लेकिन पशु चिकित्सालय में तैनात स्टाफ ने बछिया को रखने मना कर दिया।

विज्ञापन
Jam on the station road for not getting treatment for the heifer
फिरोजाबाद ! गाय को इलाज न मिलने के बाद स्टेशन रोड मुख्य मार्ग पर गाय के साथ जाम लगाते गौरक्षा वाहिन - फोटो : FIROZABAD

विस्तार

फिरोजाबाद। बछिया (गाय) को उपचार न मिलने पर गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया। पशु चिकित्सालय के बाहर स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित युवकों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारी घायल अवस्था में बछिया को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे। जिसको प्राथमिक उपचार के लिए मथुरा ले जाने को कहा गया। गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बछिया को अस्पताल में रखने को दबाव बनाया लेकिन पशु चिकित्सालय में तैनात स्टाफ ने बछिया को रखने मना कर दिया। गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए। पशु चिकित्सालय के सामने स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। जाम की सूचना पर दक्षिण पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद त्रिपाठी का कहना था कि कुछ युवक बछिया को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए थे। उसके पैर की हड्डी टूटी थी। जिसका इलाज यहां पर नहीं हो सकता था। प्राथमिक उपचार के साथ ही मथुरा पशु चिकित्सालय ले जाने की बात कही लेकिन वह बछिया को वहां लेने जाने से मना करने के साथ ही अस्पताल में रखने के लिए दबाव बनाने लगे। लंपी वायरस के कारण पशुओं को अस्पताल में रखने पर रोक लगी है। इस पर युवक आक्रोशित हो गए और जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया था। दो दिन बाद बछिया को ले जाने की बात कहकर अस्पताल में छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed