{"_id":"6435ae5ce368e9aea60485f4","slug":"jalkal-department-launched-campaign-cut-35-open-connections-firozabad-news-c-25-1-121650-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जलकल विभाग ने चलाया अभियान, 35 खुले कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जलकल विभाग ने चलाया अभियान, 35 खुले कनेक्शन काटे
Wed, 12 Apr 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
जलकल विभाग ने चलाया अभियान, 35 खुले कनेक्शन काटे
फिरोजाबाद। निगम एरिया में आए दिन मिल रही दूषित पानी की आपूर्ति संबंधी शिकायतों को लेकर जलकल विभाग ने खुले और अवैध कनेक्शनों के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को जलकल विभाग की टीमों ने अलग-अलग मोहल्ले में 35 कनेक्शन काटे। एक्सईन जलकल के मुताबिक अभियान अभी जारी रहेगा।
निगम एरिया के नई आबादी व शहर की घनी आबादी के कई मोहल्ला में आए दिन दूषित पानी की सप्लाई संबंधी शिकायतें सामने आ रहीं हैं। शिकायतों के निस्तारण के साथ जलकल विभाग ने नाली के सहारे अथवा सड़क पर खुले पेयजल कऩेक्शनों को काटने का अभियान शुरू किया है। मंगलवार को जलकल विभाग की टीमों में आर्यनगर, तिलक नगर, हिमांयूपुर और करबला इलाके में घरों के सामने अथवा सड़क पर लगे खुले कनेक्शनों को काटा। इसके अलावा चेकिंग के दौरान भी कई घरों के सामने पेयजल कनेक्शन के लिए सड़क और गली खोदाई जैसी स्थिति मिली। बगैर अनुमति सड़क की खोदाई करने वालों को निगम की ओर से चेतावनी जारी की गई। एक्सईन तारकेश्वर पांडेय के अनुसार शहरवासी घर के अंदर ही जल संयोजन की टोटी लगाएं। दरवाजे के बाहर जल संयोजन की टोटी बाहर दिखने पर कनेक्शन काटा जाएगा। संवाद