फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jalesar road widening to be completed by December

'दिसंबर तक पूर्ण किया जाए जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण'

Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jalesar road widening to be completed by December
रफ़रोजाबाद ! जलेसर रोड मार्ग का निरीक्षण करते पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ मौजूद नगर व? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के किलोमीटर संख्या छह से 26 किलोमीटर तक जलेसर मार्ग चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण करने आश्वासन समिति के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची। सड़क के चौड़ीकरण का काम धीमी गति से चलने पर ठेकेदार को चेतावनी दी। इसके साथ ही दिसंबर तक कार्य पूर्ण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर विधायक मनीष असीजा ने नाबार्ड-26 योजना के तहत जलेसर रोड को बीस किलोमीटर लंबा एवं सात मीटर चौड़ा किए जाने के लिए 3786.41 लाख रुपये स्वीकृत कराया था। तीन माह पूर्व शुरू चौड़ीकरण का कार्य 15 से बीस प्रतिशत ही हो सका है। हालांकि अभी तक 50 से साठ प्रतिशत तक कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए था। विधायक ने लापरवाही को विधानसभा में आश्वासन समिति के समक्ष उठाया था।
विज्ञापन

आश्वासन समिति के निर्देश पर मंगलवार को जिले में मुख्य अभियंता आगरा मंडल संजीव भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता मैनपुरी परवेज अहमद खान, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी अजय कुमार राठौर, रमेशचंद्र निर्माणखंड, संजीव कुमार सहायक अभियंता, रवि कुमार, महीपाल सिंह, सिपाहीराम जेई और ठेकेदार के प्रतिनिधि आरके सिंह एवं जीतू मौजूद थे। इस दौरान टीम ने रोड का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की धीमी गति के चलते ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी गई तय समय सीमा में मानक के अनुरूप कार्य ना होने पर पेनल्टी व अन्य समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed