फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jail courtyard visitors made aware about voting

जेल प्रांगण मुलाकातियों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Sun, 21 Nov 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jail courtyard visitors made aware about voting
फिरोजाबाद ! जिला कारागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मंचासीन ब्रांड एमेस्टर के साथ ब? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को जनकल्याण समिति एवं स्वीप द्वारा जिला कारागार में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला कारागार में आने वाले मुलाकातियों को मतदान के साथ मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला कारागार प्रांगण में जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय एवं जेलर आनंद सिंह के सहयोग से आयोजित कैंप का शुभारंभ एसडीएम सदर मनोज कुमार ने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा फॉर्म संख्या छह भरकर बीएलओ के पास जमा कराएं।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय ने कहा कि प्रत्येक वोटर को मतदान करना चाहिए। कल्पना राजौरिया ने सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। जेलर आनंद सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। सावित्री फाउंडेशन के सचिव निशांत गर्ग, जन आधार कल्याण समिति सचिव प्रवीन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष नाजिम रसूल, प्रचार सचिव कश्मीर सिंह, विजय कुमार वर्मा, विवेक शर्मा, मीनू अरोरा, निक्की सिंह, खुशब गुप्ता, गौरव वर्मा, अंकित वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed