{"_id":"67156df06179ed96570d0975","slug":"iti-admission-on-vacant-seats-on-first-come-first-serve-basis-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-135662-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ पहले पाओ’ से प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ पहले पाओ’ से प्रवेश
Mon, 21 Oct 2024 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दो राजकीय, 35 निजी और एक पीपीपी मॉडल पर आधारित आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने का एक और मौका दिया है। पहले आओ, पहले पाओ के आधा पर छात्र-छात्राएं 30 अक्तूबर तक प्रवेश ले सकेंगे। शैक्षणिक सत्र में जिले की आईटीआई की करीब 7 हजार सीटों की स्वीकृति है।
इन सीटों पर प्रवेश के लिए राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से 30 सितंबर तक मौका दिया था। मगर, प्राइवेट व राजकीय आईटीआई में कई सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए एक बार फिर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है।आईटीआई शिकोहाबाद की प्रधानाचार्य नेहा वाजपेयी ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए खाली सीटों पर ब्योरा जारी कर दिया है। अधिकारियों के निर्देश पर इन संस्थानों में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जो पहले से आवेदन कर चुके हैं। साथ ही किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले पाए हैं।
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए सिर्फ 10 दिनों का मौका
फिरोजाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि आठ फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के पास अभी 10 दिनों का मौका है। इस अवधि में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अरविंद उपाध्याय ने बताया कि 9वीं व 11वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन स्कूल की वेबसाइट पर कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण चल रहा है। परीक्षा आठ फरवरी को होगी। प्रवेश परीक्षा का पैटर्न जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा नौ की चयन परीक्षा 100 अंकों की होगी। अंग्रेजी व हिंदी के 15-15 प्रश्न, गणित व विज्ञान के 35-35 प्रश्न होंगे। कक्षा 11 की चयन परीक्षा के लिए पैटर्न में मानसिक क्षमता, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान व गणित शामिल है। जिनमें से प्रत्येक में 20 प्रश्न शामिल हैं।