{"_id":"6748a29f3988071d9a0713da","slug":"investigation-into-irregularities-in-akalabad-hasanpur-gram-panchayat-stuck-in-files-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-137886-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फाइलों में अटकी आकलाबाद हसनपुर ग्राम पंचायत में गड़बड़ी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फाइलों में अटकी आकलाबाद हसनपुर ग्राम पंचायत में गड़बड़ी की जांच
Thu, 28 Nov 2024 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी ब्लाॅक की आकलाबाद हसनपुर ग्राम पंचायत में खेती की जगह पर तालाब दिखाकर 20 लाख रुपये मनमाने ढंग से खर्च किए जाने की पूर्व प्रधान रवींद्र सिंह परिहार की ओर से की गई शिकायत की जांच एक वर्ष बीतने के बाद पूरी नहीं हो सकी। जांच टीम अभी तक जांच करने को अभिलेख मुहैया नहीं कराए जाने की शिकायत ही कर रही है। शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान सीडीओ से लेकर पंचायतीराज विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर है। आकलाबाद हसनपुुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रवींद्र सिंह परिहार ने कहा कि तत्कालीन जिला विकास अधिकारी की मिलीभगत के चलते ग्राम पंचायत में बिना विकास कार्य कराए ही सरकारी धनराशि को निकालकर बंदरबांट कर लिया था। इंटरलाॅकिंग एवं सीसी कार्य के नीचे लाल गिट्टी को नहीं डाला गया था। सुखवीर के घर से दिनेश के घर तक लेपन कार्य के नाम पर 20 लाख रुपये निकाला गया था। एक तालाब दिखाकर पैसा निकाल लिया गया, जबकि मौके पर खेती हो रही है। बबलू ठाकुर की दुकान से लोकेंद्र के घर तक सीसी एवं इंटरलाॅकिंग का काम दिखा दिया था।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से शिकायत किए जाने के बाद उक्त कार्य को रातोंरात कराना प्रारंभ कर दिया था। सीडीओ से शिकायत पर बीडीओ रात को जांच करने पहुंचे तो प्रधान, ठेकेदार एवं लेबर मौके से भाग गए थे। इस मामले की जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई विभाग को जांच सौंपी गई। पूर्व प्रधान ने कहा कि एक वर्ष बीतने को आ गया, लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी। जांच अधिकारियों का कहना है कि पंचायत सचिव एवं प्रधान के द्वारा अभिलेख मुुहैया नहीं कराए गए हैं। इसके कारण जांच पूरी नहीं हो पा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम ने कहा कि ग्राम पंचायत आकलाबाद हसनपुर की दो कार्यों की जांच संबंधी जांच अधिकारी को मुहैया करा दी है।
-नारखी ब्लाॅक की ग्राम पंचायत आकलाबाद हसनपुर के विकास कार्यों को मिली धनराशि में घपले की शिकायत की जांच 12 बिंदुओं पर पूर्ण कर ली है। जांच रिपोर्ट शीघ्र ही जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
मिथिलेश कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी