फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Intoxicants mixed in cold drink, looted cash and e-rickshaw

कोल्डड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ, नकदी और ई रिक्शा लूटा

Sat, 12 Mar 2022 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Intoxicants mixed in cold drink, looted cash and e-rickshaw
फिरोजाबाद। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बदमाशों ने ई रिक्शा चालक का ई रिक्शा और नकदी लूट ली। घर पहुंचे ई रिक्शा चालक ने परिजन को घटना से अवगत कराया। परिजन ई रिक्शा चालक को देर रात उपचार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरी गेट निवासी मोहम्मद सादिक ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उपचार के दौरान होश में आए सादिक ने बताया कि शुक्रवार को कोटला चुंगी चौराहा के पास वह सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी पांच युवक वहां आए और टापाखुर्द के लिए बैठ गए। बदमाश टापाखुर्द न उतर कर सांती रोड पर ले गए। यहां एक ठेके से शराब खरीदी। इस बीच बदमाशों ने उसको कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी।
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक पीकर वह बेहोश हो गया। होश आया तो उसके पास रखी करीब तीन हजार रुपये की नकदी और ई रिक्शा गायब था। वह घर पहुंचा और परिजन को घटना से अवगत कराया। परिजन युवक को देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। अस्पताल में मौजूद कोतवाल उत्तर संजीव दुबे ने युवक और उसके परिजन से पूछताछ की घटना की जानकारी की। जिससे बदमाशों के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed