{"_id":"672929f8f8f13325650422f6","slug":"inspector-kaushalendra-received-union-home-minister-efficiency-medal-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-136475-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: इंस्पेक्टर कौशलेंद्र को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: इंस्पेक्टर कौशलेंद्र को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक
Tue, 05 Nov 2024 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शहर के प्रतापपुर चौराहे के पास रहने वाले इंस्पेक्टर को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया। उनको यह पदक बागपत में सिंघावली अहीर के फाॅर्म हाउस में लूट और गैंगरेप की घटना का बहुत कम समय में खुलासा कर आरोप पत्र दाखिल करके आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए दिया गया।
प्रतापपुर चौराहे के पास रहने वाले इंस्पेक्टर कौशलेंद्र सिंह वर्तमान में बागपत में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2023 में बागपत में सिंघावली फाॅर्म हाउस में लूट एवं महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पांचवें दिन पूरी घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही 14 दिन में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर आरोपियों को बहुत ही कम समय में आजीवन कारावास की सजा दिलवाई थी। कौशलेंद्र सिंह वर्तमान में यादव कॉलोनी में रहते हैं। वर्ष 2005 में वह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बने थे।