{"_id":"63fe4d8a376842a69c0fb184","slug":"injection-vial-will-be-manufactured-glass-business-will-gain-momentum-firozabad-news-c-25-1-76317-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: इंजेक्शन शीशी का होगा निर्माण, कांच कारोबार को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: इंजेक्शन शीशी का होगा निर्माण, कांच कारोबार को मिलेगी रफ्तार
Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन शीशी का होगा निर्माण, कांच कारोबार को मिलेगी रफ्तार
दो से तीन माह में निर्माण शुरू होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शहर की कांच इंडस्ट्रीज में जल्द ही इंजेक्शन शीशी (वॉइल्स) भी तैयार होंगी। दो कांच माउथ ब्लोइंग इंडस्ट्रीज में चिकित्सा क्षेत्र में काम आने वाली इंजेक्शन शीशी का उत्पादन शुरू करने की तैयारी लगभग हो चुकी हैं। नेचुरल गैस और अत्याधुनिक मशीनों के सहारे निर्यात के क्षेत्र में अपनी धाक जमाने के बाद फिरोजाबाद की कांच इंडस्ट्रीज अब देश-विदेश के चिकित्सा क्षेत्र में उपयोगी दवा की पैकिंग खास तौर इंजेक्शन शीशी निर्माताओं की कतार में खड़ी दिखाई देगी।
लगभग सात दशक पुराने फिरोजाबाद की कांच इंडस्टीज में बेहद महीन कांच से निर्मित होने वाली इंजेक्शन शीशी का निर्माण काफी कठिन था। लेकिन ग्रीन फ्यूल के रूप में नेचुरल गैस का इस्तेमाल और अत्याधुनिक मशीनों के जरिये कांच उत्पाद तैयार करा रहे शहर के उद्यमियों ने रंगीन कांच तैयार करने के बाद अब इंजेक्शन शीशे का निर्माण करने की ठान ली है। उम्मीद है कि आने वाले दो-तीन माह में फिरोजाबाद की दो से तीन इंडस्ट्रीज में इंजेक्शन शीशी का निर्माण शुरू हो जायेगा।
इंजेक्शन शीशी तैयार कराने के लिए शहर में प्रमुख रूप से निर्यात योग्य कांच आयटम बनाने वाली इकाई मैसर्स सीताराम ग्लास वर्क्स में तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन एक-दो और इंडस्ट्रीज में भी इंजेक्शन शीशी उत्पादन के लिए जरूरी संसाधन जुटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
लगभग 250 करोड़ के कारोबार की उम्मीद-
कांच उद्योग जगत से जुड़े वरिष्ठ उद्यमियों की माने तो कांच निर्मित इंजेक्शन शीशी अधिकांश तय विदेशों से आती हैं। इसमें देश की करोड़ों की रुपये की मुद्रा विदेश पहुंच जाती है। अगर शहर की कांच इंडस्ट्रीज में इंजेक्शन शीशी तैयार होने लगे तो फिर फिरोजाबाद के उद्योग जगत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से इंजेक्शन शीशी आयात करने वाली दवा कंपनियों को भी बड़ा फायदा होगा। इससे हर साल 250 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
हम इंजेक्शन शीशी (वॉइल्स) तैयार कराने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। हमारा प्रयास है कि विदेशों से आयातित होने वाली इंजेक्शन शीशी अब फिरोजाबाद में ही तैयार हो। अब तक तकनीकी जानकारी का अभाव था। लेकिन हमने अब इंजेक्शन शीशी उत्पादन की तकनीकी जान ली है। उम्मीद है कि दो-तीन माह में यह काम शुरू हो जाएगा।
मुकेश बंसल टोनी, मैसर्स सीताराम ग्लास वर्क्स
शहर में इंजेक्शन शीशी निर्माण शुरू होना निश्चित रूप से हर्ष की बात है। हम गुणवत्ता पूर्ण कांच आयटम तैयार कराने को प्रतिबद्व हैं। इंजेक्शन शीशी निर्माण के जरिए फिरोजाबाद में कांच श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसरों में इजाफा होना तय है।
हेमंत अग्रवाल बल्लू, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती