फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Industrial activities returned on track in bangle industry

चूडी उद्योग जगत में औद्योगिक गतिविधियां पटरी पर लौटीं

Thu, 22 Jul 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Industrial activities returned on track in bangle industry
रफ़रोजाबाद ! चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल खुलने के बाद कारखाने से चूड़ी के तोड़ो का माल ले जात? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के चूड़ी उद्योग जगत में बृहस्पतिवार को औद्योगिक गतिविधियां पटरी पर लौटती नजर आईं। श्रमिक बस्तियों एवं चूड़ी कारखानों में सादा चूड़ी का उठान एवं जुड़ाई जमा कराने जैसे कार्य हुए। जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल खत्म होने के बाद श्रम विभाग के अधिकारी बंद कारखानों को चालू कराने की कवायद में जुटे नजर आए।
विज्ञापन

सुहागनगरी के चूड़ी उद्योग जगत में विगत पांच जुलाई से व्याप्त गतिरोध बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। बुधवार शाम को जिला प्रशासन से नई दर से चूड़ी जुड़ाई का भुगतान कराने संबंधी लिखित आश्वासन दिया तो श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार वापस लेने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

हड़ताल वापसी का असर बृहस्पतिवार को नजर आया। शहर के प्रमुख मार्गों, कारखानों एवं श्रमिक बस्तियों में चूड़ी जुड़ाई का कार्य हुआ। कारखानों से पुरानी जुड़ाई जमा कराने एवं नई जुड़ाई उठान में तेजी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कई कारखानों में उत्पादन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल समाप्ति के बाद चूड़ी कारखानों में भी उत्पादन का पहिया घूमा। हड़ताल के दौरान बंद कारखानों में भी चूड़ी कामगारों की चहलकदमी के साथ उत्पादन प्रक्रिया में तेजी आई। कई दिन से बंद सर्वोदय ग्लास, सत्य नरायन ग्लास, नरायन ग्लास एवं गणेश ग्लास वर्क्स स्टेशन रोड पर पहुंचे श्रम विभाग के अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में उत्पादन प्रक्रिया शुरू कराई।

-----
पूरी सजगता से रखी जाएगी नजर
छह मई 2021 को जारी शासनादेश के अनुसार जुुड़ाई श्रमिकों को अर्जित मेहनताना दिलाने के लिए पूरी सजगता से निगरानी की जाएगी। सत्यापन कार्य में लगाए गए श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को प्रतिदिन कारखानों का दौरा कर जुड़ाई श्रमिकों को नई दर प्रति सैकड़ा तोड़ा जुड़ाई पर तीन हजार का मेहनताना दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
अरुण कुमार सिंह सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed