{"_id":"6651d9bac30888ec900a036e","slug":"indecent-act-with-instructor-resigned-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-125277-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अनुदेशिका के साथ अश्लील हरकत, इस्तीफा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अनुदेशिका के साथ अश्लील हरकत, इस्तीफा दिया
Sat, 25 May 2024 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 May 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
- पीड़िता के पति के विरोध पर दी जान से मारने की धमकी
-पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। कंपोजिट विद्यालय में तैनात अनुदेशिका के साथ एक अनुदेशक ने अभद्रता कर दी। आरोपी सुनसान रास्ते पर ले जाकर अनुदेशिका के साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता के पति द्वारा शिकायत करने पर उसके साथ भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दहशत में आकर विद्यालय में प्रधानाध्यापक को इस्तीफा सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय में अनुदेशिका के पद पर तैनात हैं। कुछ दिनों पूर्व मिले स्वामीपुरम निवासी अनुदेशक पवन यादव से मुलाकात हुई। उसने अनुदेशिका को पेट्रोल के आधे पैसे देने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। 23 मार्च को उसने मैनपुरी चौराहे से कुछ किमी की दूरी पर बाइक को सुनसान रास्ते पर बहाने से रोक लिया। आरोप है कि उसने अश्लील हरकतें की। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। घटना की शिकायत पीड़िता ने अपने पति से की। पति ने जब आरोपी के घर जाकर इस बाबत उससे बात की, तो उसे भी आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने दहशत में आकर प्रधानाध्यापक को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेशों के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।