{"_id":"2ebb51a1dd8a604ece54091cd047e019","slug":"increase-in-the-number-of-booths-with-the-district-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के साथ जिले में बढ़ेगी बूथों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के साथ जिले में बढ़ेगी बूथों की संख्या
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 09 Mar 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने से पूर्व जिले के ग्रामीण अंचल की मतदाता सूची के मिलान की शीघ्र शुरूआत होगी। जिले में ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के साथ बूथ एवं मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ना तय है। जिले में 64 नई पंचायतों की बढ़ोत्तरी हो गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2011 की जनगणना की संख्या के आधार पर होंगे। नई जनगणना होने के कारण जिले में 64 राजस्व गांव को नई पंचायत का दर्जा मिला है। वहीं जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के साथ ग्राम पंचायत के वार्डों की संख्या में बढ़ोत्तरी तय है। इधर, चुनाव के लिए विधानसभा एवं ग्राम पंचायत की सूची मिलान के साथ नए वोटरों को जोड़ने का अभियान शुरू हो चुका है। जनसंख्या एवं पंचायतों की संख्या बढ़ने के साथ जिले में मतदान केंद्र एवं बूथों की संख्या बढ़ेगी। हालांकि इसका प्रस्ताव सीधे तहसीलों के माध्यम से संबंधित एसडीएम, तहसीलदार द्वारा भेजे जाएंगे। वहीं कई ग्राम पंचायतों के मजरों में बूथों को बढ़ना तय माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो सौ बूथ जिले में बढ़ना तय है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं स्थानीय निकाय रवींद्र शर्मा ने कहा कि जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ी है। इसके कारण बूथ बढ़ना तय है। उन्होंने कहा कि हरी झंडी सीधे आयोग देगा।
वर्तमान में जिले में मतदान केंद्र, बूथों की संख्या
----------------------------
ब्लाक पंचायत मतदान केंद्र बूथ
जसराना 46 84 137
एका 52 114 213
अरांव 48 87 164
नारखी 57 111 196
मदनपुर 63 149 216
हाथवंत 60 99 168
शिकोहाबाद 63 124 220
फीरोजाबाद 63 118 228
टूंडला 54 152 264
-----------------------------
कुल 506 1038 1806