फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Increase in natural gas rates increases tension in glass and bangle industry

Firozabad News: नेचुरल गैस की दरों में बढोतरी, कांच-चूड़ी उद्योग की बढ़ी टेंशन

Sat, 16 May 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Increase in natural gas rates increases tension in glass and bangle industry
अप्रैल के मुकाबले मई में 2.07 प्रति घनमीटर बढ़े दाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। डीजल और पेट्रोल की महंगाई की मार झेल रहे कांच नगरी के उद्यमियों को अब नेचुरल गैस की बढ़ती कीमतों ने तगड़ा झटका दिया है। गेल कंपनी द्वारा शनिवार को जारी किए गए मई प्रथम पखवाड़े के बिलों ने कांच और चूड़ी उद्योग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। महज 15 दिनों के भीतर गैस की कीमतों में 2.07 रुपये प्रति घनमीटर का बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है।

उद्यमियों के अनुसार, अप्रैल के प्रथम पखवाड़े में गैस की कीमत करीब 35.7 रुपये प्रति घनमीटर थी। इसके बाद अप्रैल द्वितीय पखवाड़े में यह बढ़कर 37 रुपये हो गई। अब गेल ने 1 से 15 मई की अवधि के लिए 39.07 रुपये प्रति घनमीटर की दर से बिल जारी किए हैं। एक महीने के भीतर गैस के दामों में करीब साढ़े तीन रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
विज्ञापन


लागत बढ़ी, विदेशी ऑर्डर खतरे में

कांच उद्यमी हिमांशु पाराशर और सिंगराज यादव ने बताया कि नेचुरल गैस की कीमतों में बार-बार हो रही इस बढ़ोतरी का सीधा असर कांच उत्पादों की लागत पर पड़ रहा है। विशेष रूप से हस्तशिल्प आइटम निर्यात करने वाले उद्यमियों के लिए पुरानी दरों पर लिए गए विदेशी ऑर्डरों को पूरा करना अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है। लागत बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करना भी कठिन होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूड़ी उद्योग पर संकट के बादल

कांच चूड़ी उद्योग, जो पूरी तरह गैस पर निर्भर है, इस महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित है। उद्यमियों का कहना है कि अगर गैस की कीमतों में इसी तरह इजाफा होता रहा, तो कई छोटी इकाइयों के लिए संचालन जारी रखना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed