फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   in-laws strangled newlywed bride to death In Firozabad when did not get car in dowry

15 लाख दो या कार: नहीं दे सके... तो शादी के 15 दिन में ही मिली बेटी की लाश; पिता बोला-दहेज लोभियों ने मार डाला

Mon, 29 Jul 2024 07:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 07:18 PM IST
सार

ससुरालीजन ने कहा कि 15 लाख दो या कार। मायकेवाले नहीं दे सके तो शादी के 15 दिन में ही बेटी की मौत की खबर मिली। पिता बोला-दहेज लोभियों ने मार डाला। 

विज्ञापन
in-laws strangled newlywed bride to death In Firozabad when did not get car in dowry
अनामिका की फाइल फोटो और विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दहेज में कार नहीं मिली तो ससुरालीजनों ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटका दिया। जब मायके पक्ष के लोगों को पता चला तो वह सभी ससुराल आए। ससुरालीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


मूल रूप से मैनपुरी जिले के बिछवा थाना क्षेत्र के तिसौली गांव निवासी उदयवीर ने अपनी बेटी अनामिका (28) की शादी 15 दिन पहले रामगढ़ थाना क्षेत्र के भीकनपुर गांव निवासी अतुल से की थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के एक-दो दिन बाद से ही ससुराली दहेज में कार की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बड़ी बेटी को दहेज में कार दी है। मुझे भी कार चाहिए, नहीं तो 15 लाख रुपये दे दो। 
विज्ञापन

 

पिता ने कहा मांग पूरी न होने पर रविवार की रात ससुरालियों ने अनामिका की गला दबाकर हत्या कर दी। और शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस को सूचना दी कि उसने फंदा कसकर जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मायका पक्ष के लोगों को जानकारी दे दी। 
 

पिता ने बताया कि 28 जुलाई की रात पति अतुल ने फोन कर कहा कि अपनी लड़की को समझा लो नहीं तो गला दबाकर मार दूंगा उसके बाद फोन कट गया। वापस काल किया तो उठाया नहीं। सोमवार सुबह फोन कर बताया कि आपकी बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति अतुल, ससुर रमेशचंद्र, सास मिथलेश, जेठ जितेंद्र, चचिया ससुर किशोरीलाल, पुनीत के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन

रामगढ़ क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के पिता उदयवीर की तहरीर पर पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed