फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   in-laws killed their daughter-in-law for dowry In Firozabad fled after hanging her body on noose

UP News: दहेज की बलि चढ़ा दी बहू, मायकेवालों को खबर दी... और फरार हो गए ससुराली; पति सहित पांच नामजद

Tue, 16 Jul 2024 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 07:30 PM IST
सार

आरोपियों ने बहू को दहेज की बलि चढ़ा दी। मायकेवालों को खबर दी और ससुराली फरार हो गए। पति सहित पांच नामजद किए गए हैं। पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
in-laws killed their daughter-in-law for dowry In Firozabad fled after hanging her body on noose
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दहेज की खातिर ससुरालियों ने बहू की हत्या कर दी। शव फंदे पर लटकाकर फरार हो गए। खबर पाकर पहुंचे मायकेवालों ने हंगामा काटा। पुलिस ने मायकेवालों की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


घटना एका थाना क्षेत्र के गांव टांडा की है। मूल रूप से एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र निवासी बबली (24) की शादी अप्रैल 2023 में टांडा गांव निवासी नीरज से हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के बाद से ससुराली आए दिन बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। 
विज्ञापन


अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने पहले आकांक्षा की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर फरार हो गए। हम लोगों को सूचना दी कि बबली ने फंदा कसकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल में हंगामा काटा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बबली के पिता रोते-बिलखते बोल रही थी कि ससुरालियों ने दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या की है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति नीरज सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed