{"_id":"f856cd6bf5bba5e4fd41f2705608395e","slug":"illegal-constructions-were-demolished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में लाइनपार क्षेत्र में अवैध कालोनी के निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
फीरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण सीमा में अनेक स्थानों पर बिना नक्शा पास कराए अवैध कालोनियां बसाई जा रही हैं। डीएम के निर्देश पर अवैध कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। मंगलवार की सायं सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में लाइनपार क्षेत्र के दतौजी खुर्द में 2500 वर्गमीटर में बसाई जा रही अवैध कालोनी के निर्माण को ध्वस्त करा दिया। विप्रा के सहायक अभियंता एसएन प्रसाद ने बताया कि लाइनपार के दतौजी खुर्द में देवप्रकाश दीक्षित, सूरज सिंह, रविंद्र कुमार, बदन सिंह राठौर द्वारा बिना नक्शा पास कराए कालोनी बसाई जा रही थी। कई बार नोटिस देने के बाद भी नक्शा पास नहीं कराया गया। मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर प्राधिकरण के शौकत अली, राजकपूर, सरोज कुमार सहित अन्य जेई मौजूद थे।