फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illegal arms manufacturing factory caught, operator arrested

Firozabad News: अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, संचालक गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 18 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms manufacturing factory caught, operator arrested
फिरोजाबाद। पुलिस ने घनी आबादी वाले क्षेत्र कैलाश नगर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 11 बने और अधबने तमंचों के साथ ही कारतूस और बनाने के उपकरण सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने रविवार को कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी। मोहल्ला कैलाश नगर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही थी। जानकारी पर पुलिस ने दबिश देकर हरिओम शर्मा के मकान के पास से तीन तमंचे 12 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, पांच अधबने तमंचे और कारतूस सहित कुल 11 अवैध असलहे बरामद किए। पुलिस ने संचालक राहुल ओझा को मौके से पकड़ा। एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया पूरी चौकसी बरती जा रही है। कार्रवाई के दौरान एसओ उत्तर वैभव कुमार सिंह के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन से चार हजार रुपये में करता था बिक्री
अभियुक्त राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक तमंचा तीन से चार हजार रुपये में बिक जाता है। चुनाव के समय इन मांग काफी बढ़ जाती है। पुलिस के अनुसार राहुल पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन




चोरी और चौथ वसूली के आरोपियों पर गैंगस्टर में कार्रवाई

जसराना। ट्रैक्टर को चुराने एवं बरामद के बाद पीड़ित से चौथ वसूली के तीन आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 नवंबर 2023 को सराय मटियारी निवासी सुनील ट्रैक्टर में भूसा लादकर गांव मौहम्मदपुर आया था। रात में ट्राली को गांव में छोड़कर ट्रैक्टर से घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार नीलेश निवासी उस्मानपुर, अजय कुमार निवासी जाेरावर घिरोर मैनपुरी, राहुल निवासी युसुफपुर उर्फ नगला घनी एटा ने ट्रैक्टर चोरी कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों से ट्रैक्टर बरामद किया था। इसके अलावा 14 फरवरी 2024 को सुनील निवासी सराय मटियारी ट्रैक्टर लेकर जसराना आ रहा था। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर तीनों ने रोककर 40 हजार रुपये की मांग कर डाली। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर में कार्रवाई की संस्तुति की। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed