{"_id":"6042685e8ebc3e590962699e","slug":"ignoring-kovid-rules-on-coaching-and-schools-dm-rebuked-firozabad-news-agr483310712","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग और स्कूलों पर कोविड़ नियमों की अनदेखी, डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग और स्कूलों पर कोविड़ नियमों की अनदेखी, डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
किड्स कॉर्नर स्कूल में जांच करने पहुंचे डीएम छात्र छात्राओं से पूछताछ करते हुए
- फोटो : FIROZABAD
कोचिंग-स्कूलों में कोविड नियमों की अनदेखी पर डीएम नाराज
कोचिंग-स्कूलों में जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अनदेखी पर लगाई फटकार
कोरोना थमा नहीं, स्कूल और कोचिंग संचालकों ने शुरू की लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कोविड गाइडलाइन को परखने के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने स्कूलों और कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण। निरीक्षण में कोविड नियमों की अनदेखी मिली। इस पर स्कूल और कोचिंग सेंटर संचालकों को फटकार लगाई। वहीं, प्राइवेट स्कूल और कोचिंग सेंटर के नक्शे की जांच कराने के आदेश डीएम ने दिए हैं। डीएम के निरीक्षण की खबर से कई कोचिंग संचालक इंस्टीट्यूट में ताला डालकर चले गए।
डीएम चंद्रविजय सिंह ने स्टेशन रोड स्थित रे-क्लासेज कोचिंग सेंटर पर छापा मारा। यहां कोई भी छात्र न तो मास्क लगाए था और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया गया। डीएम ने नाराजगी जताते हुए कोचिंग संचालक को फटकार लगाई। डीएम ने विद्यार्थियों से स्कूल के बारे में पूछा। विद्यार्थियों ने बताया कि यहीं पर कोचिंग के साथ स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बिल्डिंग अंडरग्राउंड होने पर डीएम ने कोचिंग संचालक से नक्शा मांगा। वह नहीं दे सकें। डीएम ने एक्सईएन से तत्काल जांच कराने के आदेश दिए। एलआईयू इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। एमजी कॉलेज में भी डीएम चंद्रविजय सिंह ने निरीक्षण किया। यहां सैनिटाइज और मास्क न मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही छात्राओं से फीस के बारे में पूछा। मैनेजमेंट को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम किड्स कार्नर सेकेंडरी सीनियर स्कूल पहुंचे। वहां पर गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग मशीन लगी हुई थी, लेकिन बच्चों के बीच सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं होता मिला।
मनमानी फीस की होगी जांच
फिरोजाबाद। डीएम ने निरीक्षण के शिकायत मिली कि इन कोचिंग संचालकों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वसूली जा रही हैं। उसकी रसीद भी छात्र-छात्राओं को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। डीआईओएस को जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालयों संचालकों एवं कोचिंग संचालकों को चेतावनी देते हुए सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालय संचालित करने के निर्देश दिए।