फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If you are getting colds frequently, the reason could be anemia.

Firozabad News: बार-बार सर्दी-जुकाम हो रहा है तो खून की कमी हो सकती है कारण

Sat, 07 Feb 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 07 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
If you are getting colds frequently, the reason could be anemia.
फिरोजाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सकों के मुताबिक, बार-बार सर्दी-जुकाम होना केवल मौसम का असर नहीं, बल्कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत भी हो सकता है। खून की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे संक्रमण जल्दी पकड़ लेता है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव के कारण मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की भीड़ लग रही है। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन मनोज कुमार ने बताया कि ओपीडी में करीब 100 से 120 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से 25 से 30 मरीजों की जांच में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम पाया जा रहा है। ऐसे मरीजों में बार-बार सर्दी-जुकाम की शिकायत अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन

फिजिशियन डा. नीरज गुप्ता ने बताया कि खून की कमी को नजरअंदाज करना आगे चलकर एनीमिया जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। लाल रक्त कणों की कमी से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे कमजोरी, चक्कर और सांस फूलने जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। ऐसे में बार-बार सर्दी-जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह से खून की जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनीमिया के प्रमुख लक्षण
लगातार कमजोरी महसूस होना
चक्कर आना या सिरदर्द
सांस लेने में परेशानी
हाथ-पैर ठंडे बने रहना
जल्दी थकान लगना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed