फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband in custody on complaint of second marriage

फिरोजाबाद: दूसरी शादी करने की शिकायत पर पति को हिरासत में

Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Husband in custody on complaint of second marriage
दूसरी शादी करने की शिकायत पर पति को हिरासत में
विज्ञापन

15 फरवरी को जानी है बरात, कार्ड भी छपवाए
शिकोहाबाद। पति द्वारा दूसरी शादी करने की सूचना पर पत्नी बच्चों के साथ शिकोहाबाद थाने पहुंची। पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

शिकोहाबाद थाने पहुंची सुर्चि यादव ने बताया कि वह गांव शोभनपुर की रहने वाली है। वर्ष 2010 में उसका विवाह अरविंद के साथ हुआ था। उस पर दो बच्चे है। बेटा मनु 10 वर्ष का है और दूसरा बेटा मान्या आठ साल का है। अरविंद भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा एटा में संविदा पर फाइनेंस का काम करता है। एक युवती से उसके संबंध हो गए है। उसकी 15 फरवरी को शादी है। विरोध करने पर आरोपी द्वारा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शादी के लिए अरविंद ने कार्ड भी छपवा लिए गए हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति जाति बदलकर विवाह कर रहा है। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद हरर्वेंद्र मिश्र का कहना है कि पीड़िता ने पति अरविंद के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इससे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed