{"_id":"68b7f39a521673fbe7087fb6","slug":"husband-defamed-her-wife-left-the-house-to-die-after-writing-a-suicide-note-police-saved-her-life-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने कर दिया बदनाम...सुसाइड नोट लिखकर मरने के लिए घर से निकली पत्नी; पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने कर दिया बदनाम...सुसाइड नोट लिखकर मरने के लिए घर से निकली पत्नी; पुलिस ने बचाई जान
Wed, 03 Sep 2025 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:21 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में जान देने के लिए जा रही विवाहिता को पुलिस ने बचा लिया। वो घर पर सुसाइड नोट छोड़कर आई थी। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पीड़िता को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार इलाके में एक विवाहिता अपने पति के उत्पीड़न से परेशान होकर मंगलवार को जान देने के लिए जा रही थी। महिला जाने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़कर गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचा लिया और थाने लेकर आई है। महिला ने पति सहित तीन पर आरोप लगाएं हैं।
लाइनपार निवासी युवती ने थाना प्रभारी को संबोधित पत्र में लिखा है कि मैं अपने पति, सास, जेठ देवर से परेशान हो गई हूं। मेरा पति जब मैं नाबालिग थी तब से मुझे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक और मानसिक शोषण और समाज में बदनामी करता है। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी जाती है। मुझे व मेरे परिवार को झूठे केस में फंसाकर कोर्ट में जलील करता है। इतना ही नहीं अपने अखबार में झूठी खबरें प्रकाशित करता है। दो अन्य पत्रकार को भी झूठे केस में गवाह बनाता है। इसकी वजह से परेशान हो गई।
पीड़िता ने बताया कि पुलिस और प्रशासन मेरी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसकी वजह से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रही हूं। मेरी मृत्यु के जिम्मेदार ये सभी लोग होंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने फोनकर पुलिस को सूचना दी।