फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Human Services Committee regeneration goose grand jubilee

मानव उत्थान सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई हंस जयंती

Sat, 14 Nov 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 14 Nov 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
Human Services Committee regeneration goose grand jubilee
हंस जयंती के उपलक्ष्य में  मानव उत्थान सेवा समिति आसफाबाद शाखा के तत्वावधान में विशाल सद्भावना संत सम्मेलन का आयोजन आसफाबाद स्थित तनु पैलेस में किया गया। जिसमें सतपाल महाराज के शिष्य अंबालिका बाई, संत सुधा बाई एवं मदालसा बाई ने प्रवचन किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी अंबालिका बाई ने सद्गुरु भगवान की छवि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अंबालिका बाई ने कहा कि जब संसार में अधर्म बढ़ता है तब तब धर्म की स्थापना करने के लिए संसार में परमपिता परमात्मा शरीर धारण कर आते हैं। उन्होंने कहा कि  आज के हर इंसान को सद्गुरु की शरण में आकर सेवा करके मानव जीवन को सफल बनाना चाहिए। साध्वी जानकी बाई ने कहा कि हमें गुरुओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए। साध्वी सुधा बाई ने कहा कि  संत मिलन को चलिए तज माया अभिमान, ज्यो ज्यो पग आगे धरै, कोटि न यज्ञ समान। उन्होंने कहा कि संतों के दर्शन करने के लिए माया और अभिमान को त्याग कर चलना चाहिए। संत मदालसा बाई ने कहा कि  संसार में जब भी मानव ने भगवान का दर्शन किया तो आत्मज्ञानी संतों की कृपा से ही किया। जैसे भक्त प्रहलाद, शबरी, मीरा बाई ने किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार, भगवान, महेंद्र कुमार, देवकीनंदन, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed