{"_id":"092395f1e69b5a882b7d27143fb57213","slug":"human-nature-to-take-the-resolution-to-save-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति को बचाने के लिए मनुष्य ले संकल्प: एसडीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति को बचाने के लिए मनुष्य ले संकल्प: एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब तक प्रकृति का संतुलन बना रहेगा, तब तक इस धरती पर जीवन भी बना रहेगा। जब-जब प्रकृति के साथ खिलवाड़ हुआ, समझो मनुष्य का पतन प्रारंभ हो गया। इसलिए हम सभी को प्रकृति को बचाने का संकल्प लेना चाहिए। यह बातें रामलीला मैदान में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से आयोजित छह दिवसीय ज्योतिर्लिंगम मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने कहीं। मेले का मुख्य आकर्षण नौ देवियों की झांकी और महारास मंडल रहा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। रविंद्र सिंह एडवोकेट, हरी, सतेंद्र यादव, सरिता बहन, गुरुदयाल, गिरीश, शंभू, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन