फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hrithik accused of murder and sent to prison

रितिक हत्याकांड के आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 09 Nov 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 09 Nov 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी पुत्र रितिक हत्याकांड के आरोपियों से पूछताछ करने के बाद सोमवार को पुलिस ने उनको जेल भेज दिया। वहीं दो दिन से बंद पड़ा एका का बाजार सोमवार को खुला तो लेकिन रौनक दिखाई नहीं दी। लोगों के अंदर पुलिस की लापरवाही को लेकर आक्रोश था। भाजपा नेता प्रो. एसपी सिंह बघेल पीड़ित परिवार से मिले और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रितिक का अपहरण और उसकी हत्या कर शव का नगला धारू की नहर में फेंकने के मामले में आरोपी विकास और पुनीत को पुलिस ने जेल भेज दिया। दो दिन नहर में तलाश करने के बाद भी उसका शव नहीं मिला। वहीं रितिक के पिता के समझाने पर सोमवार को व्यापारियों ने बाजार तो खोला लेकिन रौनक दिखाई नहीं दी। क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद रितिक का शव बरामद हो जाता। सोमवार को भाजपा नेता प्रो. एसपी सिंह बघेल, कृपाल सिंह यादव, राजेंद्र बघेल, यशपाल बघेल, तेजपाल सिंह कुशवाहा, नवरत्न सिंह सविता, वंटू सविता और कमलेश सहित अन्य लोगों के साथ व्यापारी संजीव गुप्ता के घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देने के साथ घटनाक्रम की जानकारी की। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि नगला धारू की नहर का पानी रुकवाकर रितिक के शव की तलाश कराई जाएगी। इस मामले को लेकर वह डीआईजी और आईजी से भी मुलाकात करेंगे। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed