फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Houses had to grab Kanishka killing

मकान हड़पने के लिए की थी कनिष्क की हत्या

Mon, 27 Jun 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Houses had to grab Kanishka killing
कनिष्क का फाइल फोटो
जैन नगर निवासी कनिष्क की हत्या मोहल्ले के ही तीन युवकों ने की थी। इसका खुलासा सोमवार को उत्तर पुलिस ने फीरोजाबाद ब्लाक के समीप से एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद किया है। घटना को अंजाम कनिष्क के पिता का मकान हड़पने के साथ ही फिरौती वसूल करने के लिए दिया गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला जैननगर निवासी पंकज जैन के छह वर्षीय पुत्र कनिष्क का 30 मई की सुबह घर के बाहर खेलते समय अपहरण कर लिया गया था। दो जून को एत्मादपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर नगला खरगा के जंगल में बने कुआं से कनिष्क का शव बरामद किया था। जांच के दौरान पुलिस का शक रिक्शा चालक राजू की हत्याकांड में वांछित चल रहे जैननगर निवासी अमित यादव पर गया। पुलिस अमित को गिरफ्तार करती, इससे पूर्व अमित ने चार जून को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। यहां से उसको जेल भेज दिया गया। कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा ने बताया कि जेल में बंद अमित से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कनिष्क का अपहरण उसके पिता का मकान और फिरौती की रकम वसूलने के लिए किया गया था। उसे पता था कि बेटे को छुड़ाने के लिए पंकज ब्याज पर रुपये लेगा। पंकज की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर वह रुपये नहीं लौटा पाएगा तो उसके मकान को अपने नाम करा लिया जाएगा। अमित ब्याज का काम करता था। मामला तूल पकड़ता देख कनिष्क की एक जून को हत्या करने के बाद शव कुआं में फेंक दिया गया था। घटना के दौरान जैन नगर निवासी सोनू उर्फ छोटू तोमर व सोनू बिरयानी भी शामिल था। सोमवार सुबह पुलिस ने सोनू तोमर को फीरोजाबाद ब्लाक के समीप से पकड़ लिया। पुलिस सोनू बिरयानी की तलाश कर रही है।  बताते हैं कि कनिष्क के घर के सामने ही अमित के ताऊ का मकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed