{"_id":"5ded3baa8ebc3e1c1557c422","slug":"home-gaurd-firozabad-news-agr4190140156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में होमगार्डों के मस्टररॉल की जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में होमगार्डों के मस्टररॉल की जांच की शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नोएडा में होमगार्डों की ड्यूटी के मस्टररॉल में मनमानी का मामला उजागर होने के बाद जिले में थानेवार इसकी जांच कराई जा रही है। ताकि विभागीय स्टाफ द्वारा यहां मनमानी तो नहीं की गई यह उजागर हो सके। इसके लिए पिछले तीन माह के मस्टररॉल को तलब कर लिया है।
होमगार्डों की ड्यूटी में मनमानी उजागर होने एवं विभाग के कई अफसरों पर गाज गिरने के बाद शासन के निर्देश पर ही सभी जिलों में मस्टर रोल की जांच कराई जा रही है। जिले में एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में होमगार्डों के ड्यूटी के चार्ट की जांच की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में अगस्त, सितंबर एवं अक्तूबर माह 2019 के मस्टर रोल को तलब किया गया है।
इनकी जांच कराई जा रही है। इसी के साथ मिलान किया जा रहा है। जिन होमगार्डों ने थाने में ड्यूटी की उनको बैंक एकाउंट में भुगतान किया गया। कहीं संख्या को घटाया एवं बढ़ाया तो नहीं गया। उधर, कार्यालय में होमगार्डों की ड्यूटी लगाने के नाम पर स्टाफ द्वारा मनमानी की जाती है।
विज्ञापन
कई होमगार्डों तो स्टाफ की मनमानी के चलते हर माह ड्यूटी पाने में सफल हो जाते हैं। कई होमगार्डों को ड्यूटी आसानी से नहीं मिलती। स्टाफ को कमाई वाले स्थान पर ड्यूटी लगवाने के नाम पर वसूली की शिकायतें हुई।
शासन के निर्देश पर जिले में अगस्त, सितंबर व अक्तूबर 2019 के मस्टररोल की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कराई गई है। सभी थानों के मस्टर रोल को तलब किया था। यहां किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होती है।
-महेंद्र सिंह जिला कमांडेंट होमगार्ड फिरोजाबाद
होमगार्डों की ड्यूटी के मस्टर रोल में घपला उजागर होने के बाद जिले में ड्यूटी की जांच संबंधित थाना प्रभारी, सीओ के स्तर से पास होने के बाद ही भुगतान होगा। यह नई व्यवस्था को गड़बड़ी दूर करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
-राजेश कुमार एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद