फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   History sheeter shot dead in Firozabad

UP: दिनदहाड़े बीच सड़क हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, कुल्हाड़ी से काटी गर्दन; वारदात से दहल गया क्षेत्र

Sat, 25 May 2024 04:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 04:44 PM IST
सार

सुहागनगरी में दिनदहाड़े बीच सड़क हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किए। वारदात से पूरा क्षेत्र दहल गया। 

विज्ञापन
History sheeter shot dead in Firozabad
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से कई वार किए। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिली तो पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।  

विज्ञापन


घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के सोथरा रोड पर हुई। नगला खंगर थाना के नगला गुलाल गांव निवासी कमलेश (50) हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। शनिवार की शाम करीब 3 बजे सोथरा रोड पर उसे गोली मार दी गई। बदमाशों ने उसे दो गोली मारी। वह जीवित न बचे इसके लिए गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से गर्दन पर कई वार किए। 
विज्ञापन


इससे कमलेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ ही पलों में उसकी जान चली गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसपी देहात कुंवर रणविजय सिंह, सीओ प्रवीन कुमार और थाना प्रभारी वैद्यनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed