फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hearing the story of Shabari, the audience became emotional

शबरी की कथा सुन श्रोता हुए भावविभोर

Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hearing the story of Shabari, the audience became emotional
अष्टम दिन श्रीराम कथा के दौरान शबरी की कथा सुनाती हुई कथा व्यास पुष्पांजली शुक्ला। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। रेलवे कॉलोनी स्थित मनोरंजन सदन में शिवा सुंदर कांड समिति के तत्वावधान में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के आठवें दिन कथा व्यास पुष्पांजलि शुक्ला ने शबरी की कथा सुना कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि संसार में प्रेम से बढ़ कर कोई वस्तु नहीं है।
विज्ञापन

अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास सीताशरण महाराज और कानपुर से पधारी पुष्पांजलि शुक्ला ने लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कथा का मधुर ध्वनि से श्रवण कराया। पुष्पांजलि शुक्ला ने शबरी और माता अनुसुइया की कथा का वर्णन सुनाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। जब भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ जगत जननी सीता मैया को ढूंढते हुए शबरी के आश्रम पहुंचते हैं तो शबरी भगवान की प्रतीक्षा में राह में फूल बिछाती हुई मिलती हैं। उनके खाने के लिए जंगल से बेर एकत्रित कर लाती है और भगवान को चख-चख कर खिलाती है। भगवान भी अपनी भक्त शबरी के झूठे बेरों को प्रेम से खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि भगवान को कुछ नहीं चाहिए। भगवान भक्त के वश में होते हैं। जब भी भक्त उन्हें याद करता है, भगवान भक्त के पास दौड़ते हुए आते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि संसार में प्रेम से बढ़ कर कोई वस्तु नहीं है। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने कथा व्यास पुष्पांजली शुक्ला को भगवान राम का दरबार भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed