फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   health

कोरोना में लगी लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी, मलेरिया, टीबी की जांचे प्रभावित

Wed, 12 Aug 2020 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
health
फिरोजाबाद। कोरोना संकट के चलते अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। एक तरफ टीबी मरीजों को पूरी तरह इलाज नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर बारिश में फैलने वाले मलेरिया रोग की भी पूरी तरह जांच नहीं हो पा रही हैं। क्योंकि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बढ़ाई गईं टीम में लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगा दी है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा बढ़ाकर 1500 कर दिया है। एंटीजन किट से जांच की जा रही है, इसके लिए लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई है। शहर और देहात क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र से लेकर टीबी विभाग के लैब टेक्नीशियन सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। ऐसे में नए मरीजों की जांच ही नहीं हो रही है। पहले की तरह अब टीबी के नए मरीज भी नहीं मिल पा रहे हैं। जबकि इस रोग के इलाज में देरी जान तक आ जाती है। इधर, बारिश का मौसम चल रहा है। डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती है। किंतु स्वास्थ्य केंद्रों पर भी तैनात लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली टीम में लगा दी है। ऐसे में इस बार मलेरिया और डेंगू की जांच काफी धीमी है। जांच धीमी होने से कुल पांच मरीज ही इस बार आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed