{"_id":"6022cf048ebc3e74a5421e07","slug":"health-department-will-provide-counseling-to-frontline-workers-firozabad-news-agr4798855198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रंटलाइन वर्कर्स की स्वास्थ्य विभाग कराएगा काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंटलाइन वर्कर्स की स्वास्थ्य विभाग कराएगा काउंसिलिंग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना टीकाकरण के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। प्लान के अंतर्गत लाभार्थियों की सूची फिर अपडेट की जा रही है और उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने की रूपरेखा तैयार की जी रही है। टीकाकरण कराने वालों को अब प्रोत्साहित किया जाएगा। यह काम उनके अधिकारी और स्टाफ के सदस्य करेंगे। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसर फ्रंटलाइन वर्कर्स की काउंसलिंग कराएगा। शासन ने सीएमओ को 10 फरवरी तक प्लान देने का निर्देश जारी किया है।
पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियाें का टीकाकरण किया गया। हालांकि जिले में टीकाकरण का प्रतिशत ज्यादा नहीं रहा। इसके बाद द्वितीय चरण फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण का प्रतिशत काफी कम रहा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पसोपेश में है। अब फ्रंटलाइन वर्क र्स का टीकाकरण 11, 12, 18 और 22 फरवरी को होना है।
इन तारीखों पर टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग नई रणनीति बनाने में जुट गया है। सीएमओ कार्यालय में नया माइक्रोप्लान बनाया जा रहा है। माइक्रो प्लान में टीमें, टीकाकरण केंद्र आदि सब कुछ शामिल किया गया है। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि नया माइक्रोप्लान बनाने के आदेश दिए गए हैं। हमें कोरोना टीकाककरण का प्रतिशत बढ़ाना है। फ्रंटलाइन वर्कर्स की सुविधा अनुरूप टीकाकरण केंद्र और टीमें निर्धारित की जा रही हैं।