फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   health,corona,corona vaccination

कोरोना की तेज हुई लहर, दो दिन में 28 कोरोना संक्रमित

Tue, 30 Mar 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
health,corona,corona vaccination
फिरोजाबाद। लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण सुहागनगरी में कोरोना की लहर फिर से तेज हो गई है। दो दिन में कोरोना संक्रमण के 28 नए मामले सामने आ गए हैं। इसमें एंबुलेंसकर्मी, शराब ठेका कर्मचारी से लेकर मंदिर के पुजारी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है। जनपद में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 4101 हो गई है।
विज्ञापन

महावीर नगर निवासी चूड़ी व्यवसायी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इधर मोहल्ला दुली निवासी चूड़ी विक्रेता, रसूलपुर में 42 वर्षीय पुरुष, गांव नगला मोती में दंपती की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। ढ़ोलपुरा में 31 वर्षीय व्यक्ति, शिकोहाबाद में 52 वर्षीय पुरुष, चंद्रवार गेट निवासी 22 वर्षीय युवती, गांधी नगर गली नंबर 13 में 53 वर्षीय महिला, टूंडला के रेलवे कॉलोनी निवासी सेवानिवृत स्टेशन मास्टर की पत्नी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने शराब, बीयर के ठेके पर कोरोना की जांच कराई। इसमें आसफाबाद स्थित बीयर ठेके का 30 वर्षीय कर्मचारी, शराब ठेका आसफाबाद पर 60 वर्षीय वृद्घ, रसूलपुर देशी शराब ठेका पर 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। टूंडला निवासी 62 वर्षीय वृद्ध महिला, नगला मिर्जा शिव मंदिर के निकट 50 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। आर्यनगर निवासी एक मंदिर के महंत की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नगला सामंती में निवासी 27 वर्षीय एंबुलेंस चालक भी कोरोना का शिकार हुआ है। सुहागनगर सेक्टर दो में 31 वर्षीय पुरुष, मक्खनपुर में 24 वर्षीय युवक भी कोरोना का शिकार हुआ है। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। क्योंकि कोरोना फिर तेजी से बढ़ रहा है।
नई बस्ती में फिर फैल रहा कोरोना का संक्रमण
नई बस्ती में कोरोना संक्रमण फिर से फैल रहा है। हाल में ही करीब दस केस मिल चुके हैं। सोमवार और मंगलवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए केस पाए गए। इसमें एक मरीज होतीलाल की चक्की वाली गली और अन्य किशन पान वाली गली में पाए गए हैं। कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले में नई बस्ती में कोरोना बेकाबू हो गया था। इसमें सभी महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई है।

हर जगह निकल रहे कोरोना मरीज
दिसंबर माह से लेकर फरवरी माह तक कोरोना की स्थिति संतोषजनक रही थी। अब स्वास्थ्य विभाग गली मोहल्लों से लेकर शराब के ठेके, दुकानों, मंदिरों पर कोरोना की जांच करा रही है। तेजी से मरीज मिलना फिर से शुरु हो गए हैं। मार्च माह में 120 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed