फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Heads of the district will be given training from today

जिले के प्रधानों का आज से दिया जाएगा प्रशिक्षण

Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Heads of the district will be given training from today
फिरोजाबाद। जिले के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण 15 सितंबर से प्रारंभ होकर पांच अक्तूबर तक चलेगा। जसराना ब्लॉक को छोड़कर शेष ब्लॉकों में दो-दो चरण चलेंगे। इसके लिए लखनऊ से मास्टर ट्रेनरों को भेजा गया है। प्रधानों को उनके दायित्व समझाने के साथ-साथ गांव में किस प्रकार से विकास कार्य कराना होगा इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षत करने का निर्णय शासन ने लिया है। इसके लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिले के सभी नौ ब्लॉकों में आयोजित किया जा रहा है। जसराना ब्लॉक में प्रधानों की संख्या 48 होने के कारण यहां प्रशिक्षण का एक बैच संचालित होगा। इसकी शुरूआत अरांव ब्लॉक से होगी। अरांव में 15 एवं 16 सितंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके नोडल अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या को बनाया है। 17 एवं 18 सितंबर को एका ब्लॉक में उप निदेशक कृषि प्रसार डा. हंसराज को जिम्मेदारी सौंपी है। 20 एवं 21 सितंबर को फिरोजाबाद ब्लॉक में प्रशिक्षण होगा। डीसी मनरेगा अजय कुमार, 22 एवं 23 सितंबर को हाथवंत ब्लॉक में पीओ नेडा व 24 सितंबर को जसराना ब्लॉक में प्रशिक्षण होगा। इसकी जिम्मेदारी सीबीओ को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 एवं 27 सितंबर को मदनपुर ब्लॉक में प्रशिक्षण को जिला युवा कल्याण अधिकारी को तैनात किया है। 28 एवं 29 सितंबर को नारखी ब्लॉक के प्रधानों को जिला क्रीडाधिकारी के निर्देशन में प्रशिक्षण होगा। 30 सितंबर एवं एक अक्तूबर को शिकोहाबाद ब्लाक में डीआईओएस तथा चार एवं पांच अक्तूबर को टूंडला ब्लाक में सहायक निदेशक मत्स्य के निर्देशन में प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रधानों को संबंधित ब्लॉक में प्रशिक्षण 15 सितंबर से दिया जाएगा। लखनऊ से तीन मास्टर ट्रेनरों को भेजा है, इसके साथ जिले से स्वच्छ भारत मिशन के कंसल्टेंट,दो एडीओ को शामिल किया है। ताकि प्रधान परिपक्व बन सकें।
नीरज कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed